हेडलाइंस
Ahead of Macron’s visit, DAC likely to meet next week to approve deal for 114 Rafales | India News UGC ऑफर कर रहा ये 9 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 28 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन  Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction - Bihar News Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया...तू बदल गई - Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings - Khandwa News Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने बेटी का रखा इतना प्यारा नाम, शंभुनाथ से है कनेक्शन, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक


rajkummar rao- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RAJKUMMAR_RAO
राजकुमार राव, पत्रलेखा।

बॉलीवुड के चहीते कपल राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने 2025 में अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी बेटी का भी इस दुनिया में स्वागत किया, जिसके साथ दोनों की खुशी भी दोगुनी हो गई। अब राजकुमार और पत्रलेखा ने  बेटी के जन्म के दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक साझा की है और इसी के साथ बेटी के नाम का भी ऐलान किया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में पत्रलेखा और राजकुमार राव अपनी नन्हीं बच्ची के अपने हाथों से थामें हुए हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा का पोस्ट

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हाथ जोड़कर और दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का परिचय कराते हैं।’ कपल के इस पोस्ट पर अब यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बेटी के लिए उनके नाम के सिलेक्शन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी का नाम परंपरा और अर्थ से गहराई से जुड़ा है, जिसके कारण यह नाम प्रशंसकों के दिलों को छू चुका है। पार्वती का अर्थ है शक्ति, कृपा और भक्ति, वहीं पार्वती हिंदू धर्म की एक प्रमुख देवी और भगवान शिव की पत्नी भी हैं। वहीं पॉल और राव पत्रलेखा और राजकुमार के सरनेम हैं।

पत्रलेखा और राजकुमार राव की बेटी का जन्म

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था। कपल ने एक जॉइंट बयान जारी कर बताया कि उनकी नन्ही राजकुमारी का जन्म उनकी चौथी शादी की सालगिरह के अवसर पर हुआ है। दोनों ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा- ‘हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है। हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद।’

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे भावुक प्रेम कहानियों में से एक है। ये दोनों एक-दूसरे को एक दशक से भी अधिक समय से जानते हैं। राजकुमार ने खुद बताया था कि उन्होंने पत्रलेखा को पहली बार उनके एक विज्ञापन में देखा था, तभी उन्हें लगा था कि यही उनकी जीवनसाथी हैं। दोनों की मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद 15 नवंबर 2021 में दोनों चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढ़ेंः वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन चुकी हैं 87 साल की ये विंटेज क्वीन, निभा चुकी हैं अभिषेक बच्चन की दादी का रोल

2025 की डिजास्टर OTT पर हुई हिट, डर-सस्पेंस से भरी है 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Latest Bollywood News





Source link

4285670cookie-checkराजकुमार राव-पत्रलेखा ने बेटी का रखा इतना प्यारा नाम, शंभुनाथ से है कनेक्शन, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक
Artical

Comments are closed.

Ahead of Macron’s visit, DAC likely to meet next week to approve deal for 114 Rafales | India News     |     UGC ऑफर कर रहा ये 9 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 28 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन      |     Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction – Bihar News     |     Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया…तू बदल गई – Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken     |     Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings – Khandwa News     |     Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088