राजगढ़ (भोपाल): मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजगढ़ जिले बारिश का शुरू हो गई है। जिले के खिलचीपुर में दोपहर बाद आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई, मौसम विभाग ने राजगढ़ जिले में 3 से 4 घंटे में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जारी की है, वहीं जिले में अब तक 486.4MM औसत बारिश दर्ज की गई है।कहते हैं न कि सावन का महीना हो और आसमान में बादल न हों और झमाझम बारिश न हो, कुछ अधूरा सा लगता है। सावन का महीना लग गया है और राजगढ़ में कभी दिन में तो कभी रात में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार को राजगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आगामी 3 से 4 घंटे के दौरान जिले में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके बाद खिलचीपुर सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर 4 बजे आसमान में घने बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई।जानिए जिले में 1 जून से अब तक कहां कितनी बारिशजीरापुर में 357.9 MMखिलचीपुर में 506.0 MMराजगढ़ में 471.2MMब्यावरा में 435.7MMनरसिंहगढ़ में 619.2MMसारंगपुर में 421.0MMपचोर में 598.2MM


Comments are closed.