50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप Dhirendra Kumar Became The New Examination Controller Of Raja Mahendra Pratap Singh University - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Pm Inaugurated 6 Stations Of Mp Under Amrit Bharat Station Scheme, Vande Bharat Coaches Will Be Made I - Amar Ujala Hindi News Live करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे पीएम मोदी Jyoti Malhotra Youtuber Can Be Sentenced To Life Imprisonment If Proven Guilty She Will Not Even Get Bail - Amar Ujala Hindi News Live Dialysis Facility Will Be Started In 49 More Hospitals Of Himachal, 45 Crores Will Be Spent - Amar Ujala Hindi News Live शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास इतिहास रचने का मौका, खतरे में 9 साल पुराना ये कीर्तिमान 'बहाने से बुलाया और नशीली दवा पिलाकर...', फेमस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन पर हुई गंदी हरकत 30 साल की उम्र से पहले हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना है समझदारी, फायदे जानेंगे तो कहेंगे...बात तो सही है MP Board: हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, द्वितीय परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़ें डिटेल

राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्‍त यात्रियों को लगा था झटका, चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया

भोपाल ।   अहमदाबाद से भोपाल आ रही इंडिगो की उड़ान की असामान्य लैंडिंग (हार्ड लैंडिंग) मामले की नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने इस मामले में इंडिगो से स्पष्टीकरण मांगा है। असामान्य लैंडिंग की यह घटना दो जून की है। अहमदाबाद से भोपाल आ रही उड़ान संख्या 6-ई 7568 में लैंडिंग के समय जोरदार झटका लगा। रन-वे टच करने के बाद विमान सतह छोड़कर टेकआफ मोड पर आ गया था। हालांकि बाद में चालक दल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को कुछ ही समय बाद सुरक्षित लैंड करा दिया था। विमान में सवार यात्रियों को झटका महसूस हुआ था। जिस तरह कार में अचानक ब्रेक लगने पर पीछे बैठे यात्रियों को झटका महसूस होता है, उसी तरह का अहसास यात्रियों को होने की खबर सामने आ रही है। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी इसकी शिकायत नहीं की। इंडिगो ने भी मामले की जानकारी न तो नागर विमानन महानिदेशालय को दी और न ही एयरपोर्ट डायरेक्टर से घटना का जिक्र किया गया। एटीसी ने अपनी तरफ से औपचारिक जानकारी एयर सेफ्टी डायरेक्टर एवं डीजीसीए को दी। इंडिगो के अफसर तो घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

डीजीसीए ने जांच शुरू की, रिपोर्ट मांगी

कार्यवाहक एयरपोर्ट डायरेक्टर अमृत मिंज के अनुसार यह मामला डीजीसीए और इंडिगो के बीच का है। हमें लिखित सूचना नहीं मिली है लेकिन यह जानकारी मिली है कि डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए ने इंडिगो के उच्च प्रबंधन को तलब किया है। डीजीसीए के स्थानीय कार्यालय के अनुसार इंडिगो ने अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जानकारी मांगे जाने पर कहा कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई थी। गड़बड़ी कहां और कैसे हुई, इसकी जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है। डीजीसीए इस बात की भी जांच करेगा कि क्या असामान्य लैंडिंग से यात्रियों की जान को भी कोई खतरा था। यदि ऐसा पाया गया तो इंडिगो पर कार्रवाई की जा सकती है।

549380cookie-checkराजा भोज एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्‍त यात्रियों को लगा था झटका, चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया
Artical

Comments are closed.

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप     |     Dhirendra Kumar Became The New Examination Controller Of Raja Mahendra Pratap Singh University – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Pm Inaugurated 6 Stations Of Mp Under Amrit Bharat Station Scheme, Vande Bharat Coaches Will Be Made I – Amar Ujala Hindi News Live     |     करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे पीएम मोदी     |     Jyoti Malhotra Youtuber Can Be Sentenced To Life Imprisonment If Proven Guilty She Will Not Even Get Bail – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dialysis Facility Will Be Started In 49 More Hospitals Of Himachal, 45 Crores Will Be Spent – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास इतिहास रचने का मौका, खतरे में 9 साल पुराना ये कीर्तिमान     |     ‘बहाने से बुलाया और नशीली दवा पिलाकर…’, फेमस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन पर हुई गंदी हरकत     |     30 साल की उम्र से पहले हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना है समझदारी, फायदे जानेंगे तो कहेंगे…बात तो सही है     |     MP Board: हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, द्वितीय परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़ें डिटेल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088