50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
दीपिका पादुकोण की डिमांड नई नहीं... डायरेक्टर का खुलासा, ये एक्ट्रेस सालों से कर रही हैं 8 घंटे की शिफ्ट IndiGo कर्मी ने उत्पीड़न के लिए सीनियर्स पर FIR दर्ज कराई, 'जाति-आधारित' दुर्व्यवहार का आरोप 'Not the one to get scared': Tej Pratap Yadav on being expelled from RJD; hints at exposing 4-5 names behind move | India News क्या ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की रगों में बहता है ‘हिंदी’ खून? यहाँ जानिए भारत से फारस तक फैली इस ऐतिहासिक विरासत की अनसुनी कहानी! A New Landmark for Fun: Timezone's Largest Flagship Venue Opens at Inorbit Mall Malad Raghopur Residents Are Happy With The Gift Of Kachchi Dargah-bidupur Bridge, Ganga Diara, Cm Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:सीएम नीतीश कुमार के इस तोहफे से गदगद हुए राघोपुरवासी... Monsoon IN UP: पूर्वी और तराई के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, ललितपुर में रविवार को बना था रिकॉर्ड Dehradun News: Portal Will Remain Open For Scholarship Application Till 30 September Students Can Apply Here - Dehradun News Chhatarpur's Daughter Will Represent India In World Cup Shooting. - Chhatarpur News Kota News: The Child Swallowed A Cell While Playing, Got Stuck In Lungs, Was Trying To Find A Way To Remove - Kota News

राजीव शुक्ला बोले-रायपुर नहीं आने वाले तीनों विधायक भी अपने साथ हैं

रायपुर: मिनट पहलेराज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खतरा टालने के लिए रायपुर में रखे गए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों के खेमे में सोमवार को हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से तैनात पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला इन विधायकों से मिलने होटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रात में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। सीएम भूपेश को भी राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से चर्चा में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद और पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला ने कहा, हर हालत में हरियाणा में हमारी जीत होगी। वहां हमारे पूरे विधायक हैं। उन्होंंने कहा, BJP हमेशा खरीद-फरोख्त और हॉर्स ट्रेडिंग की फिराक में रहती है। वे लोग सफल नहीं होेंगे। हम लोग निश्चित रूप से जीतेंगे। यह सीट हमारे पास आएगी।शुक्ला का कहना था, यहां पर हरियाणा के विधायकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। उदयपुर के चिंतन शिविर के बाद ऐसा शिविर लगाकर उनको ट्रेनिंग दे रहे हैं। उसी मे मैं भी आया हूं। राजीव शुक्ला ने दावा किया कि जो तीन विधायक हरियाणा से यहां नहीं आए हैं वे भी अपने साथ हैं। वे ऐसे विधायक नहीं हैं जो पार्टी लाइन से इधर-उधर हों। वे भी पार्टी लाइन के साथ हैं और अपना काम कर रहे हैं। राजीव शुक्ला ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हरियाणा के विधायकों से मिलने जाएंगे।एक दिन पहले ही मिली है जिम्मेदारीकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नव निर्वाचित सांसद राजीव शुक्ला को हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इन दोनों नेताओं को पार्टी के सभी विधायकों को एकजुट कर अजय माकन को जिताने की जिम्मेदारी निभानी है।2 जून से रायपुर आए हैं हरियाणा के विधायकहरियाणा कांग्रेस के 28 विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का जत्था 2 जून से ही रायपुर में है। इन विधायकों को नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में भारी सुरक्षा के बीच ठहराया गया है। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आना-जाना जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जून को ही नेताओं से मिलने रिसॉर्ट गए थे।यहां फंसा है राज्यसभा चुनाव का पेंचकांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कृष्णलाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर ताल ठोका है। कार्तिकेय को जननायक जनता पार्टी और निर्दलीयों को समर्थन हासिल है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीट है। ऐसे में राज्यसभा में जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी ही। कांग्रेस के पास वहां 31 विधायक हैं। लेकिन कार्तिकेय शर्मा की दावेदारी ने पेंच फंसा दिया है।राज्यसभा चुनाव…बघेल-सिंहदेव को संकटमोचक की जिम्मेदारी:कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के खतरे से जूझ रहे हरियाणा और राजस्थान का पर्यवेक्षक बनायाबाड़ेबंदी में ‘रामचरित मानस’ का पाठ:रायपुर आए हरियाणा कांग्रेस के विधायक ‘रामकथा’ में ढूंढ रहे हैं राजनीति के सूत्रहरियाणा कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी:राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए रायपुर लाए गए;करीब 28 विधायकों के साथ पहुंचे क्राइसिस मैनेजरखबरें और भी हैं

555510cookie-checkराजीव शुक्ला बोले-रायपुर नहीं आने वाले तीनों विधायक भी अपने साथ हैं
Artical

Comments are closed.

दीपिका पादुकोण की डिमांड नई नहीं… डायरेक्टर का खुलासा, ये एक्ट्रेस सालों से कर रही हैं 8 घंटे की शिफ्ट     |     IndiGo कर्मी ने उत्पीड़न के लिए सीनियर्स पर FIR दर्ज कराई, ‘जाति-आधारित’ दुर्व्यवहार का आरोप     |     ‘Not the one to get scared’: Tej Pratap Yadav on being expelled from RJD; hints at exposing 4-5 names behind move | India News     |     क्या ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की रगों में बहता है ‘हिंदी’ खून? यहाँ जानिए भारत से फारस तक फैली इस ऐतिहासिक विरासत की अनसुनी कहानी!     |     A New Landmark for Fun: Timezone’s Largest Flagship Venue Opens at Inorbit Mall Malad     |     Raghopur Residents Are Happy With The Gift Of Kachchi Dargah-bidupur Bridge, Ganga Diara, Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:सीएम नीतीश कुमार के इस तोहफे से गदगद हुए राघोपुरवासी, कहा     |     Monsoon IN UP: पूर्वी और तराई के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, ललितपुर में रविवार को बना था रिकॉर्ड     |     Dehradun News: Portal Will Remain Open For Scholarship Application Till 30 September Students Can Apply Here – Dehradun News     |     Chhatarpur’s Daughter Will Represent India In World Cup Shooting. – Chhatarpur News     |     Kota News: The Child Swallowed A Cell While Playing, Got Stuck In Lungs, Was Trying To Find A Way To Remove – Kota News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088