50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Person Swept Away In River Incident Took Place At Confluence Of Karnaprayag Alaknanda And Pindar Rivers - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: Officer Threatens To Shoot District President - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: Raid In Semal Khurd, Notorious For Cyber Crimes, Villagers Clashed With Police To Free The Accuse - Alwar News If You Drive Without Permit Or With Incomplete Documents, You Will Automatically Be Fined - Amar Ujala Hindi News Live CSK के पास अभी भी प्लेऑफ में एंट्री करने का मौका, इस समीकरण से बन सकता है बिगड़ा काम 8 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज में मिलेगा सस्पेंस का डबल डोज, 1 भी सीन नहीं कर पाएंगे स्किप रिटर्न का बादशाह बना सोना, 12 महीने में ₹100000 का निवेश बढ़कर हुआ अब इतना, म्यूचुअल फंड, FD रेस में ही नहीं Ambulance And Car Collide In Ferozepur, Woman Dies - Amar Ujala Hindi News Live शादी लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, देखकर लोग कह उठेंगे वाह 'Tamil Nadu will never yield to Delhi's administration': MK Stalin's 'challenge' for Amit Shah | India News

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री चौहान और मंत्रियों ने राजभवन पहुँचकर दी बधाई

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का जन्म-दिवस राजभवन में गरिमामय सादगी के साथ मनाया गया। राज्यपाल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः राजभवन पहुँचकर, पुष्प-गुच्छ और उपहार भेंट कर जन्म-दिवस की बधाई दी। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राजभवन पहुँचकर जन्म- दिवस की बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल के जन्म-दिवस पर राजभवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा दंत परीक्षण शिविर और शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा वरिष्ठ जन जाँच, चिकित्सा शिविर एवं औषधि वितरण किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल ने जन्म-दिवस पर राजभवन परिसर और कुम्हारपुरा स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, महिला कर्मचारियों को स्वच्छता किट का वितरण किया। श्री पटेल ने प्रातःकाल में राजभवन स्थित गो-शाला में गो-पूजन किया। गो-माता को हरा चारा खिलाया। राजभवन स्थित धन्वंतरि उद्यान का भ्रमण कर, भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उद्यान में तुलसी और पपीते का पौधा रोपा। परिसर में वटवृक्ष के पौधे का रोपण किया।

राजभवन में गरिमामय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ स्वीकार की। राज्यपाल को राजभवन प्रेस प्रकोष्ठ द्वारा “सेवा-साधना” फोल्डर की प्रथम प्रति भेंट की गई। बधाई देने वालों में जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, उप सचिव श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, विधि अधिकारी श्री डी.पी.एस. गौर, परिसहाय द्वय श्री सुभाष आनंद, श्री अगम जैन, नियंत्रक श्रीमती सुरभि तिवारी, सुरक्षा अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह चावड़ा,चिकित्सक डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, संगीता जैन, डॉ. गीता सुकुमार, सत्कार अधिकारी श्रीमती शिल्पी दिवाकर, राजभवन कुम्हारपुरा स्कूल के शिक्षक और बच्चे, होम्योपैथी दंत चिकित्सा शिविर के चिकित्सक, राजभवन की डिस्पेंसरी, आयुष, होम्योपैथी के पेरामेडिकल स्टॉफ, राजभवन सचिवालय, उद्यानिकी, पुलिस बैरक, लोक निर्माण विभाग एवं प्रेस प्रकोष्ठ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने राज्यपाल का अभिनंदन कर जन्म-दिवस की बधाई दी।

545870cookie-checkराज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री चौहान और मंत्रियों ने राजभवन पहुँचकर दी बधाई
Artical

Comments are closed.

Person Swept Away In River Incident Took Place At Confluence Of Karnaprayag Alaknanda And Pindar Rivers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: Officer Threatens To Shoot District President – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: Raid In Semal Khurd, Notorious For Cyber Crimes, Villagers Clashed With Police To Free The Accuse – Alwar News     |     If You Drive Without Permit Or With Incomplete Documents, You Will Automatically Be Fined – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK के पास अभी भी प्लेऑफ में एंट्री करने का मौका, इस समीकरण से बन सकता है बिगड़ा काम     |     8 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज में मिलेगा सस्पेंस का डबल डोज, 1 भी सीन नहीं कर पाएंगे स्किप     |     रिटर्न का बादशाह बना सोना, 12 महीने में ₹100000 का निवेश बढ़कर हुआ अब इतना, म्यूचुअल फंड, FD रेस में ही नहीं     |     Ambulance And Car Collide In Ferozepur, Woman Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |     शादी लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, देखकर लोग कह उठेंगे वाह     |     ‘Tamil Nadu will never yield to Delhi’s administration’: MK Stalin’s ‘challenge’ for Amit Shah | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088