हेडलाइंस
Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति - Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28 Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी - Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. - Madhya Pradesh News इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा - Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryan... PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN - top developments | India News NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- 'फेक और मिसलीडिंग'

राधा कृष्णन दमानी का जीवन परिचय Radhakishan Damani biography in hindi

Radhakishan Damani biography in hindi भारत में अगर अमीरों का नाम लिया जाता है तो सबसे पहला नाम टाटा, बिरला और अंबानी का नाम आता है. लेकिन अब भारत में अमीरों की फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है. भारत में अभी सबसे बड़े और अच्छे निवेशक है राकेश झुनझुनवाला, रमेश दमानी और राधाकृष्णन दमानी. 61 साल के राधा कृष्णन दमानी डी मार्ट कंपनी के मालिक है. राकेश झुनझुनवाला ने उन्हें स्टॉक मार्केट का गुरु बोला है, क्योंकि उन्होंने बहुत कम समय में शेयर बाजार में अपनी पहचान बना ली. वह एक शेयर बाजार निवेशक, शेयर दलाल, व्यापारी और संस्थापक और डी मार्ट कम्पनी के प्रमोटर है. उनकों लोग मिस्टर व्हाइट और व्हाइट भी बुलाते है. डी मार्ट को सुपर मार्केट रिटेल चेन एवेन्यू सुपर मार्केट ये इसका पूरा नाम है, और संक्षिप्त में इसे डी मार्ट ब्रांड के नाम से जाना जाता है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स जोकि दुनिया भर के अमीरों के नाम की सूची बनाती है, उसके अनुसार दमानी भारत में 20 वें नंबर पर अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गये है. उनका कारोबार अब भारत में तीसरे स्थान पर पहूँच गया है. शेयर मार्किट और उसके बारे में जानकारी यहाँ पढ़ें.

राधा कृष्णन दमानी का जीवन परिचय (Radhakishan Damani biography in hindi)

राधा कृष्णन दमानी की शिक्षा (Radhakishan Damani education)

दमानी ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने कि कोशिश की, लेकिन वह परीक्षा को आगे जारी नहीं रख पाए. शुरू से ही उन्हें एकाउंटिंग की पढाई में रूचि थी. उन्हें हिंदी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान है. आज उन्होंने यह दिखा दिया कि डिग्री से ज्यादा जरुरी नये विचार है. जिसके बल पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है.

राधा कृष्णन दमानी का व्यक्तिगत जीवन (Radhakishan Damani personal life)

राधाकृष्णन दमानी बहुत ही अन्तर्मुखी व्यतित्तव के व्यक्ति है. वो बहुत कम बोलने और ज्यादा सुनने में विश्वास रखते है. दमानी दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों 500 तक अमीरों की फोब्र्स सूची में 98 वे नम्बर पर अपनी जगह बना चुके है. उनकी कंपनी में उनकी पत्नी और उनके भाई की हिस्सेदारी लभभग 82.2 % है, जिनकी बाजार में कीमत 33123 हजार करोड़ रूपये तक है. अचानक से उनके शेयर के दामों में आये उछल से वो अनिल अंबानी जैसे अमीर बिजनेसमैन को भी अमीरी के मामले में पीछे छोड़ दिए है. वह अपने आपको मीडिया या किसी भी जगह पर ज्यादा प्रसारित नहीं करते है वह अपने काम में ज्यादा विश्वास करते है.

राधा कृष्णन दमानी का पारिवारिक जीवन (Radhakishan Damani family)

दमानी की तीन बेटियां है. उनमें से एक का नाम मंजरी चंडक है जो कि सुपरमार्केट की निर्देशक है. उनके भाई भी है जिनका नाम गोपीकिशन दमानी है. उनकी पत्नी भी उनके व्यापार में सहायता करती है और वो सुपरमार्ट को प्रोमोट करती है.

राधा कृष्णन दमानी का करियर (Radhakishan Damani career)

राधा कृष्णन दमानी ने अपने करियर की शुरुआत बल बेअरिंग के व्यापार से की. अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने भाई के कहने पर उन्होंने स्टॉक मार्केट में न आने की इच्छा होते हुए भी अपने भाई के साथ स्टॉक ब्रोकिंग के बिजनेस में लग गये. आर के को पहले इक्विटी निवेशक के रूप में जाना जाता था. उस वक्त वह 32 वर्ष के थे. उनकों स्टॉक के बारे में कोई ज्ञान नहीं था, उन्होंने निवेशक चंद्रकांत संपत के कार्यों से प्रेरणा ली और शेयर मार्केट के बाजार में पूरी तरह से अपने किस्मत को आजमाने उतर गए. आर के अपनी शुरुआती दौर के दाव पेंच ज्यादा नहीं चलते हुए दिखे, उनकी रणनीति बहुत समान्य थी. वह पहले 5 से 10 साल तक अपने उत्पादों को बढ़ते हुए देखना चाहते थे, और धीरे धीरे अपनी उत्पाद की क्षमता को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. फिर अगले ही कुछ वर्ष में दलाल स्ट्रीट में उनका कारोबार निकल पड़ा और अन्य लोगों की तरह उनमे कभी भी सफल होने के बाद अहम् नहीं आया.

80 और 9O के दशक में आर के अपना भविष्य तलाश रहे थे. उनके बारे में हर्षद मेहता ने कहा है, कि आर के शेयर बाजार के सबसे मूल्यवान निवेशक है. शेयर बाजार में ऐसा लगता है, कि दो टोपी है एक वह व्यापारी जो कि कोशिश कर रहा है, और दूसरा वो है राधाकृष्णन दमानी. एक समय ऐसा भी आ गया जब उन्होंने अपने आप को शेयर मार्केट के बाजार में एक बड़े निवेशक के तौर पर स्थापित किया, और बाजार में कई तरह से अपने निवेश को निवेशित किया. उनके निवेश में शामिल है-

जीइ राजधानी आयन परिवहन उधोग में 1.43% की हिस्सेदारी,वी एस टी उधोग में 23.97 % की हिस्सेदारी,सम्टेल लिमिटेड में 3.05% की हिस्सेदारी,स्च्लाफ्होर्स्त इंग्लैण्ड में 1.05% की हिस्सेदारी,सोमानी सिरेमिक्स में 2.79% की हिस्सेदारी,जय श्री टी में 1.07% की हिस्सेदारी,3 एम भारत में 1.48% की हिस्सेदारी

इसके अलावा और भी बहुत तरह से उन्होंने निवेश किया हुआ है. फिर वह खुदरा बाजार के व्यापार में उतर गए और उन्होंने डी मार्ट कंपनी बना डाली.

राधा कृष्णन दमानी की कंपनी डी मार्ट (Radhakishan Damani D mart)

डी मार्ट राधाकृष्णन दमानी की पहचान बन गई है, यह उनकी सूझ बुझ और मेहनत का नतीजा है. यह एवेन्यू सुपरमार्ट की ही एक दूसरी नई श्रृंखला है डी मार्ट जिसको आर के दमानी द्वारा मुम्बई में स्थापित किया गया था. यह इसलिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, क्योंकि यह एक ही छत के नीचे एक ही स्थान पर औरत, पुरुष परिवार को चलाने वाले सभी घरेलू उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराता है. घर के उपयोग की सारी वस्तुओं, खाने वाले भोज्य पदार्थ, कपडा, बरतन, सौन्दर्य प्रसाधन, बच्चों की जरूरतों के लिए टॉयज और गेम, स्टेशनरी, जुते, बिस्तर और नहाने के लिनन तक सब कुछ डी मार्ट के भंडार में आसानी से मिल जाता है, और दुकानों की अपेक्षा सस्ते में मिल जाने के साथ ही पूरी गुणवता के साथ मिल जाता है. ग्राहकों को ध्यान में रख कर यह कंपनी अपने सभी छोटे बड़े निर्णय लेती है.

दी मार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपर मार्ट है, जिसमे उनकी हिस्सेदारी 52% है. इसके साथ ही ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट कंपनी में उनका निवेश 16% का है. दमानी ने अपनी कंपनी डी मार्ट की स्थापना 2002 में की और उन्होंने अपना पहला स्टोर नवी मुम्बई में स्थापित किया. वर्तमान में अचानक से हुए उनके मुनाफ़े में उछाल ने उन्हें चर्चित कर दिया है और यह सिलसिला लगातार जारी है. भारत में कई जगहों पर इसके कुल 118 स्टोर है, जिसका कारोबार भारत के कई राज्यों में फैला हुआ है. भारत के कुल 9 राज्यों में इस कंपनी का स्टोर स्थापित है. जिसमे गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है. इसके अलावा एक केद्र शासित प्रदेश में भी कंपनी का स्टोर है.

राधा कृष्णन दमानी की कंपनी डी मार्ट को चलाने के लिए अपनाई गई नीति (D mart policy)

डी मार्ट ने अपने उत्पादों पर छुट देकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की नीति अपनाई और बहुत से ब्रांडो के उत्पाद पर भी छुट दिया. लोग डी मार्ट को इसलिए ज्यादा पसंद करते है, क्योंकि उन्हें अपने जरूरतों की सारी सामाग्री एक जगह से ही प्राप्त हो जाती है. लोग बेवजह भटकने से बच जाते है. डी मार्ट अपने तीन रूपों में बाजार में अपनी पैठ बनाये हुए है, जिसमें हायपरमार्केट शामिल है जो कि 30000 से 35000 स्क्वायर फीट तक फैला हुआ है, इसके अलावा इसमें एक्सप्रेस फॉर्मेट यह 7000 से 10000 स्क्वायर फीट तक फैला हुआ है, सुपर सेंटर जो कि 1 लाख स्क्वायर फीट तक में फैला है आदि भी शामिल हैं. डी मार्ट कंपनी का लक्ष्य मध्यम वर्गीय परिवार को अपनी तरफ आकर्षित करना है, ताकि बिक्री को ज्यादा बढ़ाया जा सके.

मूलतः तीन बाते है जो डी मार्ट कंपनी को सफलता दिलाने में ध्यान में रखी गई है, एक है ग्राहक दूसरा विक्रेता और तीसरा है कर्मचारी. राधाकृष्णन दमानी धीरे चलने और दूर तक चलने वाली नीति में विश्वास रखने वाले व्यक्ति है. इसलिए वो इन तीन मूल बातो का बहुत अच्छे से ख्याल रखते है जो की एक व्यापारी के लिए बहुत जरुरी भी होता है.

राधा कृष्णन दमानी की उपलब्धी (Radhakishan Damani achievement)

अपनी शेयर मार्केट में अच्छी रणनीति के तहत दो दिनों में 6100 करोड़ कमाना ये उनकी सबसे बड़ी उपलब्धी है. वह अपने कंपनी के मुनाफे को 2.5 गुणा बढ़ा चुके है.

अन्य पढ़ें –

698120cookie-checkराधा कृष्णन दमानी का जीवन परिचय Radhakishan Damani biography in hindi
Artical

Comments are closed.

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति – Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28     |     Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी – Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations     |     Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. – Madhya Pradesh News     |     इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा     |     Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल     |     कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा – Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryana Claims Examined     |     PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN – top developments | India News     |     NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- ‘फेक और मिसलीडिंग’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088