50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मध्य प्रदेश वेदर : आज बुधवार को 16 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट एलेक्स हेल्स के नाम हुआ ये कीर्तिमान, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी 'कुछ लोगों को बात समझ नहीं आई', दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर फूटा सुपरस्टार सिंगर का गुस्सा, बोले- 'देश पहले' महंगे बिजली बिल को कहें Bye, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल, फ्री में चलेगा पूरे घर का लोड Gold Loan लेकर कितनी EMI नहीं चुकाने पर होता है सोने की नीलामी? जानिए बचाने के तरीके India-born B-2 engineer's espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week - Amar Ujala Hindi News Live

रानियां में दीपक गाबा के लिए दिखाएंगे पावर; अन्य पार्टियों ने भी बिछाया जाल

सिरसा: रानियां नगरपालिका से अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव में उतरे प्रत्याशी।हरियाणा में 19 जून को प्रस्तावित निकाय चुनाव को सिरसा के रानियां में भी हलचल तेज हो गई है। रानियां विधानसभा क्षेत्र है और नगरपालिका भी है। यहां के विधायक रणजीत सिंह चौटाला भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री हैं। समर्थित प्रत्याशी को नपा की चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचाने में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर है।रानियां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दीपक गाबा को जजपा-भाजपा का समर्थन है। वहीं कांग्रेस ने गुरविंद्र सिंह को समर्थन दिया है। इनके साथ ही इनेलो के मनोज सचदेवा और आम आदमी पार्टी ने राजेश कुमार को चेयरमैन उम्मीदवार बनाया है। 19 जून को मतदान होगा और प्रत्याशियों के पास अपनी गोटी फिट करने के लिए सप्ताह भर का समय भी नहीं बचा है।पार्षद नहीं, मतदाता चुनेंगे प्रधान​सिरसा जिले की रानियां नगर पालिका में 15 वार्ड हैं। अध्यक्ष के साथ यहां पार्षदों का भी चुनाव है, लेकिन जोर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर ज्यादा लगा है। अध्यक्ष का चुनाव इस बार सीधे हो रहा है, जबकि इससे पहले वार्ड से जीत कर आने वाले पार्षद ही अध्यक्ष चुनते थे।रानियां शहर में चुनाव के लिए 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रानियां के लोग किसे अपना नगर पार्षद चुनेंगे या फिर किस उम्मीदवार को अपना नगर पालिका का चेयरमैन बनाएंगे, इसकी तस्वीर तो 22 जून को चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद ही क्लियर हो पाएगी। लेकिन सरकार से जुड़े नेताओं की प्रतिष्ठा का यहां दांव पर है। बता दे कि रानियां हलके से विधायक चौधरी रणजीत सिंह चौटाला है, जो कि मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।नशा और बेरोजगारी चुनावी मुद्दारानियां शहर के लोगों का मानना है कि रानियां शहर में विकास तो खूब हुआ है, लेकिन नशा और बेरोजगारी दोनों मुद्दे इस बार उठे हैं। हर वार्ड में नशा और बेरोजगारी का बोलबाला है। कुछ मुद्दे तो पिछले बार की नगर पालिका के चुनाव में हल हो गए थे, लेकिन इस बार नशा और बेरोजगारी का मुद्दा हावी रहेगा।15 में से 7 वार्ड आरक्षितशहर में नगर पार्षदों के चुनाव के लिए वार्ड नंबर एक व दो अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है वार्ड नंबर 7 व 8 अनुसूचित जाति वर्ग (ओपन) के लिए आरक्षित है इसी प्रकार वार्ड नंबर 4,5 व 15 ओपन वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है वहीं वार्ड नंबर 3, 6, 9, 10, 11, 12, 13 व 14 ओपन कैटेगरी के लिए चुना गया है जिसके अंतर्गत कोई भी उम्मीदवार नगर पार्षद का चुनाव लड़ सकता है।रानियां में हैं 18437 वोटरनगर पालिका चुनाव के मद्देनजर शहर के 9800 पुरुष मतदाता व 8637 महिला मतदाताओं सहित कुल 18437 मतदाता शहर के 15 वार्डों में बने 23 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड नंबर 1, 2, 7, 8, 9,11 व 15 में एक.एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं इसी प्रकार वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 10, 12, 13 व 14 में बने दो-दो मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे।

570760cookie-checkरानियां में दीपक गाबा के लिए दिखाएंगे पावर; अन्य पार्टियों ने भी बिछाया जाल
Artical

Comments are closed.

मध्य प्रदेश वेदर : आज बुधवार को 16 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट     |     एलेक्स हेल्स के नाम हुआ ये कीर्तिमान, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी     |     ‘कुछ लोगों को बात समझ नहीं आई’, दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर फूटा सुपरस्टार सिंगर का गुस्सा, बोले- ‘देश पहले’     |     महंगे बिजली बिल को कहें Bye, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल, फ्री में चलेगा पूरे घर का लोड     |     Gold Loan लेकर कितनी EMI नहीं चुकाने पर होता है सोने की नीलामी? जानिए बचाने के तरीके     |     India-born B-2 engineer’s espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News     |     Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री     |     Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088