50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रामनगरी में हल्की बारिश के बाद तापमान में आयी कमी

अयोध्या: अयोध्या में बारिश के बचने के लिए छाता का सहारा लेकर जाती महिलाअयोध्या में सोमवार को हल्की बारिश ने एक बार लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते तापमान में 3.0°C की कमी आयी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।चार दिन बाद मौसम में हुआ बदलावराम नगरी में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने से रहे। शाम चार बजे बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम में हुए अचानक बदलाव ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। जिले का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। प्री मानसून के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।राम नगरी में बारिश के बाद सड़कों पर यातायात शुरूगर्मी से लोगों को मिली थोड़ी राहतसोमवार को सूर्यादय के समय तापमान 29°C दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37.0°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1°C ज्यादा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर अमर नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं।

625010cookie-checkरामनगरी में हल्की बारिश के बाद तापमान में आयी कमी
Artical

Comments are closed.

“मुझे बदनाम किया गया”- IPL 2025 से पहले श्रेयस अय्यर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी     |     सलमान खान ने रिलीज किया एक और गाना, ‘सिकंदर’ में दिखेगा एक्शन के साथ धमाकेदार डांस     |     फर्जी कॉल और मैसेज के खिलाफ DoT और WhatsApp की तैयारी, शुरू किया ‘Scam Se Bacho’ अभियान     |     Mission to Transform Fabric Waste into Hope     |     शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में 1131 और निफ्टी 50 में 326 अंकों की उछाल     |     Revolutionizing Hope as Noida’s Best IVF Specialist     |     छात्र ध्यान दें, CUET UG पर 3 बड़ी अपडेट, परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी में यूजीसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, देखें खबर     |     Aesthetics Redefined by Cocoona Launches Premier Clinic on Golf Course Road, Gurugram     |     Parimatch Introduces Exclusive Markets for Nicholas Pooran and Sunil Narine Ahead of the Indian T20 League     |     ‘No such data maintained centrally,’ Govt on Kumbh stampede toll in Lok Sabha | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088