निवाड़ी: ओरछा के रामराजा वृद्धाश्रम में शुक्रवार को निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर पहुंचे। उन्होंने यहां बुजुर्गाें का हाल जाना। डीएम ने उनके बीच बैठकर भोजन किया। वृद्धों ने कलेक्टर को समस्याएं बताई। इसमें दो लोगों ने पेंशन को लेकर समस्या बाताई। कलेक्टर ने उनका शॉल और फूल माला से स्वागत किया।मुलाकात के दौरान एक वृद्धा ने कहा कि अब सब खत्म ही हो गया तो क्या कहें। वृद्धाश्रम में 22 साल बिता चुकी एक सुंदरबाई ने कहा कि इससे पहले कोई कलेक्टर हमारे यहां पर हमारा हाल जानने कोई नहीं आया। यहां आश्रम में 25 वृद्ध रहते हैं। कलेक्टर ने बताया कि यहां पर एक भवन का कंस्ट्रक्शन हो गया है। अभी बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। इस भवन के बनने के बाद इस वृद्धाश्रम की क्षमता 50 लोगों की हो जाएगी। दो वृद्धों ने पेंशन की समस्या बताई है, जिसके समाधान के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।


Comments are closed.