रायपुर । केरल में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते मंगलवार को बहुत से क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।सोमवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। देर शाम मौसम बदला और राजनांदगांव सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश हुई। बादल छाने व हल्की बारिश के चलते उमस भी थोड़ी कम रही।रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में मानसून समय से पहले पहुंचा है तो निश्चित रूप से प्रदेश में भी मानसून समय से पहले पहुंचने के आसार है।

Comments are closed.