हेडलाइंस
पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकों की सैलरी कितनी है? जानें टोटल नेटवर्थ, रह चुके हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर 241 Delhi roads to be revamped by 2026-end; wall-to-wall carpeting to enhance lifespan: CM | India News Bihar News:किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा - Vigilance Department Takes Action In Kishanganj Bihar Mining Department Head Clerk Peon Caug... Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला - Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव - Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद - Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, 2 द‍िन बाद फ्री गेहूं मिलना हो जाएगा बंद

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ा अपडेट आया है. सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को म‍िलने वाली फ्री गेहूं और चावल पर बड़ा फैसला लेते हुए बदलाव क‍िया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से क‍िए गए इस बदलाव के बाद करोड़ों राशन कार्ड धारकों को 1 जून से फ्री गेहूं म‍िलना बंद हो जाएगा.

Ration Card Latest Update: राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ा अपडेट आया है. सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को म‍िलने वाली फ्री गेहूं और चावल पर बड़ा फैसला लेते हुए बदलाव क‍िया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से क‍िए गए इस बदलाव के बाद करोड़ों राशन कार्ड धारकों को 1 जून से फ्री गेहूं म‍िलना बंद हो जाएगा. अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो इस जानकारी से आपका अपडेट रहना जरूरी है.

फ‍िलहाल म‍िलता है 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो चावल

आपको बता दें केंद्र सरकार की तरफ से राज्‍यों को पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत गेहूं और चावल द‍िया जाता है. केंद्र से म‍िलने वाले राशन को राज्‍य राशन कार्ड धारकों में बांटते हैं. इसके तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो चावल द‍िया जाता है.

इन तीन राज्‍यों पर सबसे ज्‍यादा असर

दरअसल, मोदी सरकार ने गेहूं की कम खरीद के कारण गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई से स‍ितंबर तक आवंट‍ित होने वाले गेहूं के कोटे को घटा द‍िया है. इस बदलाव के बाद तीन राज्‍यों यूपी, ब‍िहार और केरल के गेहूं नहीं म‍िलेगा. इसके अलावा द‍िल्‍ली, गुजरात, झारखंड, एमपी, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड और पश्‍च‍िम बंगाल के गेहूं के कोटे में भी कमी की गई है.

द‍िल्‍ली समेत कुछ और राज्‍यों में भी कम हुआ कोटा!

यूपी, ब‍िहार और केरल में कार्ड धारकों को अब 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो की जगह 5 क‍िलो चावल द‍िया जाएगा. द‍िल्‍ली, गुजरात, झारखंड, एमपी, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड और पश्‍च‍िम बंगाल में भी गेहूं के कोटे को कम करने की खबर है. बाकी राज्‍यों में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है.

यूपी में ज‍िलाध‍िकार‍ियों को भेजा पत्र

यूपी के खाद्य एवं रसद विभाग से राज्‍य के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को एक पत्र जारी क‍िया गया है. पत्र में ल‍िखा है ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना फेज 6’ के तहत अंत्‍योदय अन्य योजना एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थी के लिए पांच महीने (मई से सितंबर तक) नि:शुल्क 5 किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न का संशोधित आवंटन किया गया है.

पत्र में यह भी ल‍िखा गया क‍ि ‘अवगत कराना है कि अवर सचिव भारत सरकार के पत्र में मई से सितंबर तक 5 महीने के लिए 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह के बजाय कुल 5 किलो अतिरिक्त खाद्यान्न का जनपद वार आवंटन किया गया है. पात्रों को योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रति यूनिट 5 किलो चावल का वितरण किया जाएगा.’

यूपी-ब‍िहार में गेहूं के आवंटन को रद्द करने का कारण गेहूं की कम खरीद है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बताया क‍ि इस दौरान करीब 55 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा. यह बदलाव केवल पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के लिए है.

534810cookie-checkराशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, 2 द‍िन बाद फ्री गेहूं मिलना हो जाएगा बंद
Artical

Comments are closed.

पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम     |     दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार     |     फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकों की सैलरी कितनी है? जानें टोटल नेटवर्थ, रह चुके हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर     |     241 Delhi roads to be revamped by 2026-end; wall-to-wall carpeting to enhance lifespan: CM | India News     |     Bihar News:किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा – Vigilance Department Takes Action In Kishanganj Bihar Mining Department Head Clerk Peon Caught Taking Bribe     |     Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला – Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances     |     IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी     |     Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव – Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension     |     अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088