हेडलाइंस
रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज एक्स वाइफ आकांक्षा के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन? बदले पर कही ये बात PhonePe ने OpenAI के साथ मिलाया हाथ, UPI पेमेंट होंगे AI की मदद से और भी आसान Benefits of water therapy; मानसिक सुकून के लिए अंकिता लोखंडे लेती हैं 'वॉटर हीलिंग थेरेपी' का सहारा, जानें करने का सही तरीका सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 84,479 पर टिका, निफ्टी भी हरे निशान में, इन स्टॉक्स में हलचल बुध शनि के मार्गी होते ही चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, व्यापार-नौकरी में लाभ, सफलता के खुलेंगे नए द्वार Soch's Strategic Pivot Fuels E-commerce with 65% Growth and Disciplined Retail Expansion Embrace the Chill with Pepe Jeans London Hope in Motion: Where Impact Meets Entertainment - and Stories Move from Awareness to Action Godrej Conscious Collective 2025 Opens Registrations

राष्ट्रपति ने जताई चिंता, डॉक्टरों से बदसलूकी पर कहा डॉक्टर भी मनुष्य होता है

भोपाल    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में बढ़ रही डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी मनुष्य होता है। उनसे भी गलती हो सकती है। हमें इसके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों में पद्म पुरस्कार देते समय कई ऐसे उदाहरण आए, जिनमें डॉक्टर विदेश में बसने के बजाए देश में ही आदिवासी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। डॉ लीला जोशी को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने का मौका मिला था। वे रतलाम जिले के आदिवासी क्षेत्र में महिलाओं में एनीमिया को कम करने का काम कर रहीं हैं।

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में प्रदेश को पीछे नहीं रहने देंगे। एनएएस के सर्वे में मप्र पहले शिक्षा के क्षेत्र में 17वें नंबर पर था। अब पांचवें नंबर पर आ गया है। कोशिश है कि हम मप्र को पहले नंबर पर ले जाएं। इसके लिए हमने शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोलने का फैसला किया है।

शनिवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम आयोजिन किया गया। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश में मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा, तो अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य मंत्रीगण मौजूद रहे। राज्यपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत भी किया।  आज शाम 5 से 6 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

राष्ट्रपति ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

154 करोड़ 78 लाख की 8 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के नए निर्माण भूमिजन किया।
72 करोड़ 3 लाख की लागत से 4 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण।
55 करोड़ 63 लाख के 215 बेड के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिसीज
84 करोड़ 94 लाख की लागत से 215 बिस्तरों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक्स
32 करोड़ 34 लाख की लागत से हमीदिया अस्पताल का अधीक्षक कार्यालय ड्रग स्टोर का भूमिपूजन किया।

536830cookie-checkराष्ट्रपति ने जताई चिंता, डॉक्टरों से बदसलूकी पर कहा डॉक्टर भी मनुष्य होता है
Artical

Comments are closed.

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा     |     बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज एक्स वाइफ आकांक्षा के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन? बदले पर कही ये बात     |     PhonePe ने OpenAI के साथ मिलाया हाथ, UPI पेमेंट होंगे AI की मदद से और भी आसान     |     Benefits of water therapy; मानसिक सुकून के लिए अंकिता लोखंडे लेती हैं ‘वॉटर हीलिंग थेरेपी’ का सहारा, जानें करने का सही तरीका     |     सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 84,479 पर टिका, निफ्टी भी हरे निशान में, इन स्टॉक्स में हलचल     |     बुध शनि के मार्गी होते ही चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, व्यापार-नौकरी में लाभ, सफलता के खुलेंगे नए द्वार     |     Soch's Strategic Pivot Fuels E-commerce with 65% Growth and Disciplined Retail Expansion     |     Embrace the Chill with Pepe Jeans London     |     Hope in Motion: Where Impact Meets Entertainment – and Stories Move from Awareness to Action     |     Godrej Conscious Collective 2025 Opens Registrations     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088