हेडलाइंस
Shimla News: पैसा खत्म, युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने की सरकार की योजना ठप NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा नहीं रही हॉरर फिल्मों की ये टॉप हीरोइन, अल्जाइमर से थीं पीड़ित, इन मशहूर किरदारों से बटोरी थी सुर्खियां सूरजकुंड मेला झूला हादसा मामले में कंपनी मालिक समेत 2 गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित iPhone 15 के रेट में तगड़ी छूट, फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद खरीदें खूब सस्ता 'Superflop': Gaurav Gogoi slams Assam CM Himanta’s presser ahead of polls, seeks explanation on 4,000 acres land | India News Bihar News:'कल हर हाल दफ्तर पहुंचे राजस्व अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई', डिप्टी सीएम ने दे दिया अल्टीमेटल - Bihar News Instructions To Revenue Officers Co To Return To Duty On February 9 Strike Depu... लखनऊ:गर्ल्स स्कूलों के सामने नहीं हैं सुरक्षित हालात, छुट्टी से पहले जुट गए अराजक तत्व; नहीं दिखी पुलिस - Lucknow: Girls' Schools Are Unsafe, With Unruly Elements Gathering Before The Holidays; Police... Uttarakhand:डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान - Due Tolack Of Budget For Their Duties 2,900 Prd Personnel Have Been Removed From Traffic And Police Stations दिल्ली की हवा में मामूली राहत: राजधानी में 196 पहुंचा AQI, ठंड से भी मिली राहत; स्मॉग की परत अब भी बरकरार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें अधिवेशन का किया उद्घाटन 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति कालिदास अकादमी पहुंचे। यहां पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जैन ऐसा शहर है जिसका प्राचीन इतिहास है। मेरी भी इससे अनेक स्मृतियां जुड़ी हैं। कई साल पहले काफी लंबे समय तक मैं यहां रहा। यहां की गलियों से मैं वाकिफ हूं। भारत गांवों का देश है और उनमें प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आज भी आयुर्वेद है। उज्जैन से जुड़ी विभूतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य और महाकवि कालिदास की यह नगरी है। इस भूमि को मैं बार-बार नमन करता हूं। उम्मीद है आयुर्वेद सम्मेलन के परिणाम देश और दुनिया के लिए लाभदायक साबित होंगे। भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर इस संस्था को लोकप्रिय बनाने में अनेक विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। सभी लोगों को मध्य प्रदेश को आयुर्वेद का स्थापित केन्द्र बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। आयुर्वेद का अर्थ है आयु का विज्ञान। इसमें स्वास्थ्य रक्षा के साथ ही रोग निवारण पर भी बल दिया जाता है।

जन सामान्य में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। ऐसे लोग तैयार करें जो उपचार में योगदान दे सकें। लोगों के उपचार के लिए अनुसंधान निरंतर जारी रहे। सुखी जीवन का परम ध्येय बेतहर स्वास्थ्य है इसे सर्वोपरि रखना चाहिये। समारोह में आयुष मंत्री का संदेश भी प्रसारित किया गया। समारोह में आयुर्वेद विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण भी किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं महाकाल की पवित्र धरती पर राज्य की जनता की ओर से राष्ट्रपति जी का स्वागत करता हूं। उन्होंने राज्यपाल का भी स्वागत किया। यहां त्रिवेणी संगम है और महामहिम पवित्र कार्य के लिए पधारे हैं। यह अनादि काल से ज्ञान, वैराग्य की धरती है और यहां से लोक सेवा की प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही रोगों के उपचार में आयुर्वेद की अहम भूमिका रही है। कोविड के खिलाफ लड़ाई में हमारी प्राचीन उपचार पद्धतियां कारगर रही हैं। भारत में आयुर्वेद का विकास लाभकारी और आशाओं का केंद्र है। आज इसे आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप मान्यता की जरूरत है। कार्यक्रम में पहले अतिथियों का स्वागत किया गया। राज्यपाल मंंगूभाई पटेल व सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 1700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कालिदास अकादमी के मुख्य द्वार पर अंदर प्रवेश के लिए पास धारियों को ही अनुमति दी गई। पूरे परिसर में पुलिस का पहरा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कालिदास अकादमी में पंडित सूर्यनारायण व्यास सांस्कृतिक संकुल सभागृह के प्रवेश द्वार पर भी मेटल डिटेक्टर के साथ सुरक्षा के अन्य उपकरणों से पासधारियों को भी जांचा जा रहा है। राष्ट्रपति की सुरक्षा और स्वागत की शासन-प्रशासन ने व्यापक तैयारी की। हेलीपैड से लेकर मार्ग, संकुल, सर्किट हाउस और मंदिर को करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर सजाया। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सीएम, राज्यपाल और केंद्रीय आयुष मंत्री भी आए हैं।

महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्मभूषण वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा ने बताया अधिवेशन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन भी शामिल हुए हैं। यहां से राष्ट्रपति महाकाल मंदिर जाएंगे। राष्ट्रपति दोपहर में मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे।

539140cookie-checkराष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें अधिवेशन का किया उद्घाटन 
Artical

Comments are closed.

Shimla News: पैसा खत्म, युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने की सरकार की योजना ठप     |     NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा     |     नहीं रही हॉरर फिल्मों की ये टॉप हीरोइन, अल्जाइमर से थीं पीड़ित, इन मशहूर किरदारों से बटोरी थी सुर्खियां     |     सूरजकुंड मेला झूला हादसा मामले में कंपनी मालिक समेत 2 गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित     |     iPhone 15 के रेट में तगड़ी छूट, फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद खरीदें खूब सस्ता     |     ‘Superflop’: Gaurav Gogoi slams Assam CM Himanta’s presser ahead of polls, seeks explanation on 4,000 acres land | India News     |     Bihar News:’कल हर हाल दफ्तर पहुंचे राजस्व अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई’, डिप्टी सीएम ने दे दिया अल्टीमेटल – Bihar News Instructions To Revenue Officers Co To Return To Duty On February 9 Strike Deputy Cm Vijay Sinha     |     लखनऊ:गर्ल्स स्कूलों के सामने नहीं हैं सुरक्षित हालात, छुट्टी से पहले जुट गए अराजक तत्व; नहीं दिखी पुलिस – Lucknow: Girls’ Schools Are Unsafe, With Unruly Elements Gathering Before The Holidays; Police Were Not Seen.     |     Uttarakhand:डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान – Due Tolack Of Budget For Their Duties 2,900 Prd Personnel Have Been Removed From Traffic And Police Stations     |     दिल्ली की हवा में मामूली राहत: राजधानी में 196 पहुंचा AQI, ठंड से भी मिली राहत; स्मॉग की परत अब भी बरकरार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088