50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रिजर्वेशन काउंटर से रेलकर्मियों के गायब होने का आरोप, वीडियो वायरल, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के रिजर्वेशन काउंटर की है कहानी, शिकायतकर्ता का आरोप, कर्मचारी अपनी सीट से आधे घंटे तक रहे गायब।ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से कर्मचारियांे के ड्यूटी से गायब होने का आरोप है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शिकायतकर्ता का कहना है कि वह सुबह तत्काल टिकट के समय 11 बजे से 11.30 बजे तक लाइन में लगा रहा और काउंटर से रेलकर्मचारी गायब रहे। इससे उनका टिकट नहीं बन पाया। शिकायतकर्ता ने वीडियो को दिल्ल्ी डिवीजन के डीआरएम को ट्वीट भी किया है। डीआरएम ने छमा मांगते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश िदए हैं। यह वीडियो दो दिन पहले क बताया जा रहा है।शिकायकर्ता राजू मौर्या नामक व्यक्ति का कहना है कि वह 8 जून को सुबह तत्काल टिकट बनवाने रिजर्वेशन काउंटर पर गए थे। स्लीपर क्लास का तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से बनना शुरू होता है। उनका आरोप है कि वह 11.30 बजे तक काउंटर पर खड़े रहे और काउंटर से कर्मचारी गायब थे। जबकि टिकट कराने वालों की लाइन लगी थी। 18 सेकेंड के इस वीडियो में कांउटर के अंदर सभी कुर्सियां खाली दिख रही है। शिकायकर्ता के ट्वीट करने पर दिल्ली डिवीजन के डीआरएम ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए अधिकारियों से जांच के आदेश दिए हैं। उधर कार्यकारी बुकिंग सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायकर्ता का आरोप गलत है। उस दिन सुबह 11 बजे तत्काल के 15-16 टिकट दो काउंटर से हुए हैं। कुछ समय के लिए ब्रेक होता है। वीडियाे किस वक्त का है यह जांच का विषय है।

569800cookie-checkरिजर्वेशन काउंटर से रेलकर्मियों के गायब होने का आरोप, वीडियो वायरल, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश
Artical

Comments are closed.

The Body Of A Youth Was Recovered From A Pond In Supaul – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shuklaganj: Rare African Vulture Injured By A Kite String, Sent To Kanpur Zoo – Amar Ujala Hindi News Live     |     Satna: शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर ले गया बदमाश, पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भागा     |     Rajasthan Politics Madan Dilawar Takes Dig At Tikaram Julie – Amar Ujala Hindi News Live     |     Thieves Set Fire To House In Charkhi Dadri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Ambuja Cement Company Fined Rs 6.60 Lakh For Spreading Pollution – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ने धमाकेदार अंदाज में इंग्लैंड को चटाई धूल, इस खिलाड़ी के दम पर जीती दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी     |     Budget 2025: रेलवे के लिए 15-20% आवंटन बढ़ा सकती है सरकार, केंद्र में रहेंगे ये प्रोजेक्ट्स     |     बरनाला में स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचला     |     Chalapati who carried Rs 1 crore bounty was mentor to dreaded killer Hidma     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088