हेडलाइंस
Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह - Retired Policeman Commits Suicide In Punjab Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना

रेलवे फाटक के पास से अवैध कब्जा हटाने पहुंचा था दस्ता; पुलिस ने समझाकर छोड़ा

भिलाई: निगम अमले पर हमला करने दौड़ा युवक।नगर पालिका निगम भिलाई के अतिक्रमण रोधी अमले पर एक युवक ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। सड़क किनारे दुकान को हटाने पहुंचे निगम अमले को देख युवक भड़क गया। इसके बाद उसने अपनी दुकान से चापड़ उठाया और गाली गलौज करते हुए निगम अमले को दौड़ा लिया। इससे पहले कि वह किसी को नुकसान पहुंचाता उसके साथी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सुपेला पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर समझाइश देकर छोड़ दिया।भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आदेश पर निगम का अतिक्रमणरोधी अमला हर दिन कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को सुबह से ही निगम की टीम जेसीबी लेकर कब्जेधारियों को हटाने पहुंची। उसने सुपेला रेलवे फाटक पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करके सड़क किनारे लगी दुकानों को वहां से हटाया। इसके बाद कार्रवाई नेहरू नगर इलाके में की गई। सुपेला रेलवे फाटक के पास कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार काफी आक्रोशित हो गया। उसने निगम अमले को गालियां दीं और अपनी दुकान से धारदार हथियार उठाकर उनके ऊपर हमला करने दौड़ा।दुकानदार को अपनी तरफ आते देख निगम के अधिकारी व कर्मचारी काफ डर गए थे। गनीमत यह रही की बगल के दुकान वाले ने दोड़कर उस युवक को पकड़ लिया। वहीं मौजूद सुपेला पुलिस ने युवक को पकड़कर समझाइश दी। युवक ने कहा कि उसकी रोजी रोटी छीनते देख वह आक्रोशित हो गया था। इसके बाद मामला शांत हो गया। निगम के अधिकारियों ने जब इसकी शिकायत करने से मना कर दिया तो सुपेला पुलिस युवक को समझाइश देकर जाने दिया।33 स्थानों से हटाया गया अवैध कब्जानगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निगम अमले ने कार्रवाई के दौरान 33 स्थानों से बेजा कब्जा को हटाया। इतना ही नहीं 12 लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों के समीप जगह-जगह अवैध ठेला एवं दुकान होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शहर की सुंदरता खराब होती है, इसलिए यह कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।

564770cookie-checkरेलवे फाटक के पास से अवैध कब्जा हटाने पहुंचा था दस्ता; पुलिस ने समझाकर छोड़ा
Artical

Comments are closed.

Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |     iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह – Retired Policeman Commits Suicide In Punjab     |     Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News     |     बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088