हेडलाइंस
Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला - Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव - Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद - Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian - Madhya Pradesh News Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected - Kotputli-behror News गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली - Bhau Gang Member Arrested In Rohtak IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक

रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32MM पानी गिरा; रोहतक में जलभराव; हिसार सूखा

हरियाणा में गुरुवार को मॉनसून का आगमन हो गया और पहले ही दिन झमाझम बारिश हुई। तय समय से एक सप्ताह पहले मॉनसून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लिया। कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई तो कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर और महेन्द्रगढ़ में 25 मिलीमीटर दर्ज की गई। दोनों ही जिलों में बूंदाबांदी अभी भी जारी है। बारिश का आलम यह है कि कई जिलों में सड़कें बारिश के पानी में दरिया बनी नजर आई। रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, नारनौल, गुरुग्राम, सोनीपत में सुबह साढ़े 6 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई।रेवाड़ी शहर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी।6 डिग्री तक लुढ़का तापमान, आद्रता की मात्रा भी अधिकझमाझम बारिश से लोगों को जहां गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान गुरुवार को लुढ़कर 30 डिग्री से नीचे आ गया। कई जिलों में 6 डिग्री तक तापमान गिरा। जिस एरिया में बारिश नहीं हुई, वहां भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सबस कम तापमान रेवाड़ी में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्रता भी अधिक बनी हुई है।हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मौसम खुश्क व गर्म रहा, जिससे दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।अगले कुछ घंटों में तेज बारिश होने का अलर्टमौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, मेवात, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, जींद, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला/चंडीगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।मॉनसून की पहली बारिश से रेवाड़ी की सड़कें बनी दरिया।समय से पहले आया मॉनसूनराजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना। इससे हवाओं से बदलाव आया। पश्चिमी से पूर्वी बहने से वातावरण में नमी की अधिकता होने से मौसम में बदलाव हुआ। हरियाणा में 29 जून की रात को ही बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते कई जिलों में बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगह तेज हवाएं चलीं। सुबह होते-होते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई। इस बार मॉनसून के जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन 7 दिन पहले ही मॉनसून आ गया।कल भी होगी तेज बारिशप्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।रेवाड़ी शहर की ऑटो मार्केट में भरा बरसाती पानी।2 घंटे की तेज बारिश में दरिया बना रेवाड़ीरेवाड़ी जिले में बुधवार को रातभर बूंदाबांदी के साथ बादल गरजते रहे। सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तो दूसरी तरह शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई है।​​​​​​​ तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के निचले इलाके ही नहीं, बल्कि पॉश एरिया में भी जलभराव हो गया है। मॉडल टाउन, सेक्टर-1, 3, 4 में सड़कों पर पानी खड़ा हो गया है। निचले इलाके कुतुबपुर, अजय नगर, नई आबादी, नई बस्ती सहित कई जगह 1 से 2 फीट तक बरसाती पानी सड़क पर खड़ा हो गया। शहर में फिलहाल सड़कें पानी से लबालब भरी है। वहीं सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है।रोहतक की सड़कों पर हुए जलभराव में वाहन इस तरह तैरते नजर आए।13 मिलीमीटर बारिश में डूबा रोहतकमॉनसून की पहली बारिश में ही रोहतक जिला डूब गया। करीब 13 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे रोहतक जलमग्न हो गया। जिला अधिकारियों के दावों के बावजूद जल भराव से बचाव के सारे इंतजाम गुरुवार को हुई बारिश में फेल साबित हाे गए। जल निकासी प्रोजेक्ट पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाखों के हिसाब से खर्च किए करोड़ों रुपए भी पानी में बहते नजर आए। सुबह साढ़े 6 बजे से शुरू हुई बारिश में 10 बजे तक सेक्टर्स सहित शहर का पॉश एरिया डूब गया। हालात ऐसे बदतर हुए कि आमजन जल भराव से जूझते रहे। किसानों के मसीहा सर छोटूराम की धरोहर नीली कोठी भी बारिश के पानी में डूब गई। बारिश की वजह से ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर फॉल्ट आने की झड़ी लग गई। छोटूराम चौक स्थित टांसफॉर्मर में स्पार्किंग से आग भी लग गई। शहर की कालोनियों में अघोषित बिजली कट लगे।

634650cookie-checkरेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32MM पानी गिरा; रोहतक में जलभराव; हिसार सूखा
Artical

Comments are closed.

Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला – Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances     |     IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी     |     Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव – Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension     |     अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested     |     Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian – Madhya Pradesh News     |     Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected – Kotputli-behror News     |     गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली – Bhau Gang Member Arrested In Rohtak     |     IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट     |     Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल     |     home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088