रुपनगर: जाम लगाने के बाद लोगों को समझाते पुलिस औऱ प्रशासन के अधिकारी।पंजाब में रोपड़ जिले के बड़वा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती महिला की जान ले ली। महिला की दूसरी साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। दोनों महिलाएं गुरुघर में सेवा करने के बाद स्कूटी पर अपने गांव छज्जा वापस जा रही थीं। रास्ते में हाईवे पर सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं गुरुघर से निकलकर स्कूटी पर जैसे ही हाईवे पर चढ़ी, पीछे से आ रहे हिमाचल नंबर वाले एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक दोनों महिलाओं को काफी दूर तक रौंदता हुआ चला गया। इस एक्सीडेंट में गर्भवती अनु (24) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली हरप्रीत अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों के मुताबिक, हरप्रीत कौर की हालत नाजुक हैं।ट्रक जिसने महिलाओं को कुचला। गुस्साई भीड़ ने इसके शीशे तोड़ डाले।पुलिस ने अनु की बॉडी कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के परिवार में मातम का माहौल है।लोगों ने किया चक्का जामहादसे से गुस्साए अनु और हरप्रीत के परिवार ने लोगों के साथ मिलकर हाईवे पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस रोड पर भारी वाहन ओवर स्पीड में चलते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन बार-बार कहने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर रही।लोगों ने कहा कि यदि पुलिस ने एक्शन लिया होता तो यह हादसा न होता और अनु को असमय जान नहीं गंवानी पड़ती। उधर हाईवे पर चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Comments are closed.