50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Should I speak in Hindi or Marathi?': Rajya Sabha nominee Ujjwal Nikam says PM Modi asked him this; recalls both 'laughed' | India News Bihar News Munger High Level Bridge Approved Cost 26 Crores Samrat Choudhary - Amar Ujala Hindi News Live UP News: फार्मेसी के दो हजार अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त, अगले आदेश तक काउंसिलिंग पर लगाई गई रोक Throwing Glass Pieces On The Kanwar Track Was Said To Be A Conspiracy - Delhi News Khargone News: Criminals Looted Lakhs By Ambushing On The Highway - Khandwa News Sahdev Honor Killing Case: Uncle-in-law Of Deceased's Wife Karishma, Ramniwas Arrested From Ajmer - Ajmer News हॉफ मैराथन में खूब दौड़ा कैथल:CM ने दिखाई हरी झंडी, नायब सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित Mandi Cloudburst: आपदा के जख्म! आंसुओं के सैलाब के बीच नम आंखों से आपदा में लापता लोगों का क्रिया कर्म बार-बार देखना चाहेंगे आप इस विकेट का VIDEO, आकाश दीप ने उखाड़ फेंका हैरी ब्रूक का मिडिल स्टंप बॉलीवुड में नए खलनायक की एंट्री, विलेन बन हीरो की नाक में दम करेगा ये टीवी एक्टर, फर्स्ट लुक से मचाई तबाही

 लाल ग्रह पर रहता है सूंड वाला जानवर

वाशिंगटन । एलियन पर शोध करने वाले स्व-घोषित शोधकर्ता स्कॉट वारिंग ने मंगल की तस्वीरों में अजीब दिखने वाली चीज खोजी है।स्व-घोषित शोधकर्ता को मंगल ग्रह की जमीन का अध्ययन करने के दौरान पत्थर के बीच अजीब आकृति दिखी। उन्होंने इसे हाथी की तरह दिखने वाला जीव बताया है। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘आज मैंने मंगल की फोटो में एक बेहद रोचक चीज खोजी है।
ये हाथी की तरह दिखने वाला एक जीव है जिसकी एक छोटी सी सूंड है। ये बैठा हुआ है और बांई ओर देख रहा है। इसका एक बड़ा चेहरा, मोटे ओंठ, खुला हुआ मुंह, गोल नाक और दो आंख हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि बिना किसी संदेह के ये मंगल पर जीवन होने के संकेत हैं।तस्वीरों से अलग-अलग चीजें देखने को लेकर स्कॉट पहले भी कई तरह के दावे कर चुके हैं। एक बार उन्होंने मंगल ग्रह पर एक बंदर होने का दावा किया था। स्कॉट ने कहा था कि आखिर जीवविज्ञानियों और प्राणी विज्ञानियों का ध्यान इसकी ओर क्यों नहीं जा रहा है। मंगल पर एक छोटा भालू, केकड़ा और लेटे हुए इंसान का दावा भी स्कॉट कर चुके हैं।
उनका ये दावा ऐसे समय में आया है जब नासा ने मंगल पर एक अजीब चीज की खोज की है। नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक हैरान करने वाली फोटो खींची है। इस फोटो में पत्थर से एक धातु चिपकी हुई है। इस फोटो के आने के बाद माना जा रहा था कि कॉन्सपिरेसी थ्योरी देने वाले लोग इसे लेकर बहुत खुश होंगे। मालूम हो कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा मंगल पर जीवन की खोज करने में लगी है। लेकिन लोग तस्वीरें देख कर ही अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

602730cookie-check लाल ग्रह पर रहता है सूंड वाला जानवर
Artical

Comments are closed.

‘Should I speak in Hindi or Marathi?’: Rajya Sabha nominee Ujjwal Nikam says PM Modi asked him this; recalls both ‘laughed’ | India News     |     Bihar News Munger High Level Bridge Approved Cost 26 Crores Samrat Choudhary – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: फार्मेसी के दो हजार अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त, अगले आदेश तक काउंसिलिंग पर लगाई गई रोक     |     Throwing Glass Pieces On The Kanwar Track Was Said To Be A Conspiracy – Delhi News     |     Khargone News: Criminals Looted Lakhs By Ambushing On The Highway – Khandwa News     |     Sahdev Honor Killing Case: Uncle-in-law Of Deceased’s Wife Karishma, Ramniwas Arrested From Ajmer – Ajmer News     |     हॉफ मैराथन में खूब दौड़ा कैथल:CM ने दिखाई हरी झंडी, नायब सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित     |     Mandi Cloudburst: आपदा के जख्म! आंसुओं के सैलाब के बीच नम आंखों से आपदा में लापता लोगों का क्रिया कर्म     |     बार-बार देखना चाहेंगे आप इस विकेट का VIDEO, आकाश दीप ने उखाड़ फेंका हैरी ब्रूक का मिडिल स्टंप     |     बॉलीवुड में नए खलनायक की एंट्री, विलेन बन हीरो की नाक में दम करेगा ये टीवी एक्टर, फर्स्ट लुक से मचाई तबाही     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088