अमृतसर: महिला के शव को लेकर जाती पुलिस।पंजाब के अमृतसर जिले में घर के अंदर एक महिला का शव मिला है। महिला के साथ रहने वाला उसका भतीजा कल ही शहर से बाहर गया था और रात में घर में अकेली महिला का कत्ल कर दिया गया। महिला के कत्ल का पता तब चला, जब उसने सुबह घर का दरवाजा नहीं खोला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लूट की नीयत से वारदात अंजाम दी गई है।मृतक की पहचान ग्वालमंडी में रहने वाली कामिनी देवी के तौर पर हुई है। कामिनी देवी की रिश्तेदार गीतांजलि ने जानकारी दी कि उसकी बुआ करियाने की दुकान चलाती है और दुकान के ऊपर ही घर है। सुबह जब दुकान नहीं खुली तो लोगों को शक हुआ। लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे में कामिनी देवी का शव पड़ा था। घर का सामान बिखरा हुआ था।पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं पुलिस का अनुमान है कि कोई नशेड़ी युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा, जिसे कामिनी देवी ने पहचान लिया। इसके बाद युवक ने उसकी हत्या कर दी।CCTV खंगाल रही पुलिसआसपास के सीसीटीवी को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि कोई क्लू मिल सके। पुलिस का कहना है कि शव लटका हुआ था, लेकिन सामान दुकान में बिखरा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या लूट के लिए ही की गई है।

Comments are closed.