बिलासपुर में वन्य प्राणियों का शिकार करने करने के लिए बिजली तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर शिकारी रूप सिंह खुद करंट का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आकर एक चीतल की भी मौत हुई है। इस घटना के बाद शिकारी के तीन अन्य साथी उसकी लाश और चीतल को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसके साथियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
गांव के संजय नाम का युवक सुबह तालाब की ओर गया। तब उसने रूप सिंह और चीतल के शव को देखा। इसके बाद युवक ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीण कोटवार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी जुटाई, तब इस घटना का राज खुला। पुलिस ने मामले में मृतक के साथी शिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपी बीरबल कुमार पोर्ते, जनक नाई और महिपाल सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.