हेडलाइंस
Punjab Crime:लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पिस्टल बरामद - Main Accused In The Lucky Oberoi Murder Case In Punjab Has Been Arrested From Amritsar After A B... Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति - Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28 Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी - Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. - Madhya Pradesh News इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा - Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryan... PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN - top developments | India News NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

वर्क फ्रॉम होम के नाम फ्लैट में रखा और रेप किया, आठ माह की सैलरी भी नहीं दी

इंदौर: महालक्ष्मी नगर में रहने वाली एक छात्रा ने परिचित बैंक अफसर के खिलाफ रेप करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने झांसे में लिया था। फिर घर पर वर्क फ्रॉम होम की बात करते हुए अपने साथ एक ही फ्लैट में रहने को जगह दी। यहां उसने युवती के साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी बैंक अफसर ने आठ माह की सैलरी भी नहीं दी। पीड़िता अपने घर गई तो वहां जाकर भी धमकाता रहा।TI संतोष दूधी के मुताबिक 20 साल की छात्रा और योगा टीचर ने इंडसइंड बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर नवनीत कपिल निवासी नव रीजेन्सी गीताभवन के खिलाफ मंगलवार देर रात रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक वह मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली है। इंदौर में पढ़ाई के साथ जॉब के लिये आई थी। इस दौरान नवनीत ने पहचान निकालकर उसका फायदा उठाया। पुलिस ने मामले में केस कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।अपने अंडर में हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट के रूप में बैंक में नौकरी दीपीड़ित छात्रा ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले नवनीत कपिल से सत्यसांई चौराहा स्थित मेट्रो टॉवर पर पहचान हुई थी। यहां नवनीत ने बैंक में जॉब दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के नंबर एक्सजेंच कर लिये थे। बाद में नवनीत कपिल मोबाइल पर बात करने लगा। कुछ दिन बाद नवनीत ने बैंक में अपने अंडर में हेल्थ इंश्योरेंस एजेन्ट के रूप में पीड़िता की नौकरी लगवा दी।घर से काम करने का कहा, फिर अपने ही फ्लैट में रहने का ऑफर दियाउसने छात्र को ऑफिस के साथ वर्क फ्रॉम होम करने की बात कही। इसके बाद नवबंर 2020 में पीड़िता को उसने निपानिया स्थित अपने फ्लैट में रहने का ऑफर दिया। पीड़िता ने इस बात से इंकार कर दिया। तब नवनीत ने पीड़िता को डराते हुए कहा कि उसकी जॉब जा सकती है। नौकरी की जरूरत होने के चलते पीड़िता राजी हो गई और नवनीत के फ्लैट में उसी के साथ रहने लगी।प्यार जताकर 15 दिन बाद किया रेपपीड़िता के साथ नवनीत कपिल ने फ्लैट पर आने के 15 दिन बिताए। इस दौरान नवनीत ने पीड़िता के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद नवनीत ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। तो नवनीत कपिल ने भरोसा दिलाया कि वह उसे प्यार करता है शादी करेगा। इस दौरान कई दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। कुछ दिन बाद परेशान होकर पीड़िता ने फ्लैट छोड़ने की बात कही। इसे लेकर नवनीत कपिल ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता आठ माह बाद परेशान होकर महालक्ष्मी नगर में अपनी सहेली के यहां आ गई। इस बीच नवनीत ने निपानिया स्थित अपना फ्लेट खाली कर दिया। और गीता भवन इलाके में किराए का दूसरा फ्लैट लेकर रहने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान नौकरी के रुपए भी नवनीत ने नहीं दिए।दोस्तों के साथ थी तो धमकाकर साथ ले गयापीड़िता ने बताया कि 12 जुलाई 2022 को वह अपने कमरे पर दोस्तों के साथ थी। इस दौरान नवनीत कपिल वहां पहुंचा और मारपीट की। बाद में धमकाकर अपने साथ फ्लैट पर ले गया ओर यहां रेप किया। इसके बाद अगले दिन वह पीड़िता के साथ महालक्ष्मी नगर स्थित उसके घर आ गया यहां रातभर रुकने के बाद उसके साथ रेप किया। पीड़िता कोचिंग जाने की बात कर वहां से चली गई। नवनीत ने उसे कॉल कर उसे विजयनगर बुलाया और धमकाकर अपने साथ फ्लैट पर ले जाने लगा। इसके बाद पीड़िता परेशान हो गई और अपने दोस्तों को लेकर मंगलवार देर रात थाने पहुंची। यहां नवनीत के खिलाफ केस दर्ज कराया।

696480cookie-checkवर्क फ्रॉम होम के नाम फ्लैट में रखा और रेप किया, आठ माह की सैलरी भी नहीं दी
Artical

Comments are closed.

Punjab Crime:लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पिस्टल बरामद – Main Accused In The Lucky Oberoi Murder Case In Punjab Has Been Arrested From Amritsar After A Brief Encounter     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति – Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28     |     Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी – Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations     |     Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. – Madhya Pradesh News     |     इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा     |     Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल     |     कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा – Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryana Claims Examined     |     PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN – top developments | India News     |     NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088