वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, ट्रेनिंग कैंप में 19 एथलीटों ने लिया हिस्सा
फरीदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी व अन्य।मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की एक पहल ऑर्गेन इंडिया के साथभागेदारी करते हुए 19 ट्रांसप्लांटेड खिलाड़ियों के लिए एक बैडमिंटन और फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह अनूठा प्रयास उन एथलीटों के लिए शुरू किया गया था जो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।शिविर की शुरूआत एक अगस्त और समापन शुक्रवार को हुआ। इसका उद्देश्य वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स (विश्व प्रत्यारोपण खेलद 2023) में भाग लेने वाले 19 प्रत्यारोपित खिलाड़ियों की मदद करना है। देश भर के एथलीट मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट परिसर में एकत्र हुए इस आयोजन में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर मानव रचना स्पोर्ट्स एकेडमी, फैकल्टी ऑफ बिहेवियरल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज एक साथ मिल कर आगे आए और खिलाड़ियों को उनके कौशल को निखारने और अत्याधुनिक तकनीकी व मानसिक प्रशिक्षण देने का काम किया।वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा होगी। एमआरईआई के महानिदेशक डॉ. एनसी वाधवा ने कहा कि डॉ ओपी भल्ला फाउंडेशन ने ऐसे 19 खिलाड़ियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की है, जो या तो आर्गेन रिसीवर या आर्गेन डोनर हैं। आर्गेन इंडिया की संस्थापक अध्यक्ष अनिका पाराशर ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में प्रत्यारोपित रोगियों या दाताओं की भागीदारी न केवल देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन है, बल्कि यह विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाने और दूसरों को प्रेरित करते हुए जीवन को पूरी तरह जीना जारी रखने के लिये असीमित मानवीय जीवटता का प्रदर्शन भी है।


Comments are closed.