50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi's Wedding - Kota News IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Groom's Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली

विद्यार्थियों को सिखाया गया वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना

इन्द्री/करनाल: व्याख्यान के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य।हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा शुक्रवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने संबंधी विषय पर आयोजित व्याख्यान में विद्यार्थियों को वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना सिखाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बताया कि वैदिक गणित का प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत महत्व है। इस गणित का उपयोग करते हुए हम परीक्षाओं में समय की बचत कर सकते हैं। उन्होने अर्जित ज्ञान को समाज में सांझा करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।विद्यार्थियों को संबोधित करतीं वाणिज्य समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पूजा।वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि भाषा हमारी अभिव्यक्ति का साधन है। इसलिए भाषा पर हमारी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। यह हमारे व्यक्तित्व में सुधार ला सकती है तथा विभिन्न क्षेत्रों में हमारे लिए सुअवसर प्रदान कर सकती है। इन सुअवसरों का फायदा उठाकर सफल हो सकते हैं।व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. रीटा अरोड़ा ने वेदों में दिए गए सूत्रों के आधार पर गणित की गणनाओं को आसान बनाने के लिए टिप्स विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में ज्ञान प्राप्त करना एक रेखा की तरह है, जिसका कोई अंतिम छोर नहीं होता। इसलिए कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।वैदिक सूत्रों के आधार पर गणितीय गणनाओं को आसान बनाने के टिप्स देतीं डॉ. रीटा अरोड़ा।प्रोफेसर पूजा तथा डिंपल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। वाणिज्य समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में सफलता किसी भी एक क्षेत्र के ज्ञान अर्जन करने से मिलनी संभव नहीं है। हमें आगे बढ़ने के लिए ही विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान अर्जित करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सदस्य प्रोफेसर मंजू मलिक, प्रोफेसर निर्मल, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर सुमन उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्राचार्य महोदय ने बधाई दी।

571300cookie-checkविद्यार्थियों को सिखाया गया वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना
Artical

Comments are closed.

Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi’s Wedding – Kota News     |     IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास     |     Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |     Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Groom’s Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088