हेडलाइंस
Bhiwadi Factory Blast Case: Minister Sanjay Sharma Arrives At Scene, Lies To Bring Workers To Land Revealed - Alwar News Up:यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनें - Up: Six Pcs Officers Transferred In Uttar Pradesh. प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर MP हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, हर विभाग में बनेगी कमेटी  Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता - Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said - Mother Is The Creator Of ... दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी - 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार - Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम

विद्यार्थियों को सिखाया गया वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना

इन्द्री/करनाल:  व्याख्यान के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य।हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा शुक्रवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने संबंधी विषय पर आयोजित व्याख्यान में विद्यार्थियों को वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना सिखाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बताया कि वैदिक गणित का प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत महत्व है। इस गणित का उपयोग करते हुए हम परीक्षाओं में समय की बचत कर सकते हैं। उन्होने अर्जित ज्ञान को समाज में सांझा करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।विद्यार्थियों को संबोधित करतीं वाणिज्य समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पूजा।वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि भाषा हमारी अभिव्यक्ति का साधन है। इसलिए भाषा पर हमारी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। यह हमारे व्यक्तित्व में सुधार ला सकती है तथा विभिन्न क्षेत्रों में हमारे लिए सुअवसर प्रदान कर सकती है। इन सुअवसरों का फायदा उठाकर सफल हो सकते हैं।व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. रीटा अरोड़ा ने वेदों में दिए गए सूत्रों के आधार पर गणित की गणनाओं को आसान बनाने के लिए टिप्स विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में ज्ञान प्राप्त करना एक रेखा की तरह है, जिसका कोई अंतिम छोर नहीं होता। इसलिए कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।वैदिक सूत्रों के आधार पर गणितीय गणनाओं को आसान बनाने के टिप्स देतीं डॉ. रीटा अरोड़ा।प्रोफेसर पूजा तथा डिंपल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। वाणिज्य समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में सफलता किसी भी एक क्षेत्र के ज्ञान अर्जन करने से मिलनी संभव नहीं है। हमें आगे बढ़ने के लिए ही विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान अर्जित करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सदस्य प्रोफेसर मंजू मलिक, प्रोफेसर निर्मल, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर सुमन उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्राचार्य महोदय ने बधाई दी।

568960cookie-checkविद्यार्थियों को सिखाया गया वैदिक सूत्रों के माध्यम से गणित की गणनाएं करना
Artical

Comments are closed.

Bhiwadi Factory Blast Case: Minister Sanjay Sharma Arrives At Scene, Lies To Bring Workers To Land Revealed – Alwar News     |     Up:यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनें – Up: Six Pcs Officers Transferred In Uttar Pradesh.     |     प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर MP हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, हर विभाग में बनेगी कमेटी      |     Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता – Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said – Mother Is The Creator Of Your Samskara     |     दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला     |     Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी – 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha     |     Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव     |     Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार – Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village     |     पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088