50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Police : बिहार पुलिस में अब 386 ASI का तबादला, सिपाहियों का ट्रांसफर रुका तो 1777 हवलदारों की सूची जारी Tufail Used To Run 19 Whatsapp Groups For Pakistan Influenced By Ideology Of Tehreek-e-labbaik Ats Action - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand System Alert Regarding Covid People Coming From Outside States Will Be Monitored - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather Today: Rain Will Continue In Mp Today As Well, Heat Wave Alert In Many Districts, Weather Will Rema - Amar Ujala Hindi News Live Rbse 12th Result 2025 Stream Wise Pass Percentage Rajasthan Board Inter Result Last Year Analysis - Amar Ujala Hindi News Live Hpbose Not Only English But The Answer Key For Physics Was Also Scanned Incorrectly In Class 12th - Amar Ujala Hindi News Live IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, इतने बल्लेबाज बना चुके 500+ रन; ऑरेंज कैप के लिए मची होड़ 'द कपिल शर्मा' की 'विद्यावती' असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, कॉमेडियन बन कर रहीं राज, कभी बनना चाहती थीं सिंगर Vi ने बढ़ाई Airtel की टेंशन, लाया तगड़ा ऑफर, अब एक कनेक्शन में चलेंगे 9 सिम कार्ड नई गाड़ी खरीदी है तो कार इंश्योरेंस लेते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे आप

विनिसियस जूनियर के गोल से रियल मैड्रिड 14वीं बार बनी चैंपियन

यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 1-0 से हरा दिया। शनिवार देर रात फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले गए मुकाबले में रियल के विनिसियस जूनियर ने मैच में इकलौता गोल किया। रियल की टीम 14वीं बार चैंपियन बनी है। वहीं, लिवरपूल को चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उसे रियल ने पिछली बार 2018 में भी हराया था। रियल की टीम 1981 के बाद से एक बार भी फाइनल नहीं हारी है। इस दौरान उसने आठ बार खिताब अपने नाम किया।

विनिसियस ने भले ही गोल कर रियल को जीत दिलाई हो, लेकिन मैच के असली हीरो टीम के गोलकीपर थिबो कोर्त्वा रहे। उन्होंने नौ गोल बचाए। चैंपियंस लीग के फाइनल में पहली बार किसी गोलकीपर ने इतने गोल बचाए हैं। कोर्त्वा ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल में आठ और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ सेमीफाइनल में आठ गोल बचाए थे। उनके प्रदर्शन को देखकर रियल के मैनेजर कार्लो एंजोलोटी भी हैरान रह गए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ”कोर्त्वा ने जो किया उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा।” रियल ने इससे पहले स्पेन में ला लिगा का खिताब अपने नाम किया था। दूसरी ओर, इंग्लैंड में प्रीमियर लीग जीतने से चूकने वाली लिवरपूल की टीम चैंपियंस लीग में भी चैंपियन नहीं बन पाई। रियल मैड्रिड के मैनेजर कार्लो एंजोलोटी ने इतिहास रच दिया है। वो सबसे ज्यादा बार चैंपियंस लीग जीतने वाले मैनेजर बन गए। उन्होंने एसी मिलान के साथ 2002-03 और 2006-07 में खिताब जीता था। उसके बाद रियल के साथ 2013-14 और 2021-22 में ट्रॉफी अपने नाम किया।

556520cookie-checkविनिसियस जूनियर के गोल से रियल मैड्रिड 14वीं बार बनी चैंपियन
Artical

Comments are closed.

Bihar Police : बिहार पुलिस में अब 386 ASI का तबादला, सिपाहियों का ट्रांसफर रुका तो 1777 हवलदारों की सूची जारी     |     Tufail Used To Run 19 Whatsapp Groups For Pakistan Influenced By Ideology Of Tehreek-e-labbaik Ats Action – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand System Alert Regarding Covid People Coming From Outside States Will Be Monitored – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather Today: Rain Will Continue In Mp Today As Well, Heat Wave Alert In Many Districts, Weather Will Rema – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rbse 12th Result 2025 Stream Wise Pass Percentage Rajasthan Board Inter Result Last Year Analysis – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hpbose Not Only English But The Answer Key For Physics Was Also Scanned Incorrectly In Class 12th – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, इतने बल्लेबाज बना चुके 500+ रन; ऑरेंज कैप के लिए मची होड़     |     ‘द कपिल शर्मा’ की ‘विद्यावती’ असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, कॉमेडियन बन कर रहीं राज, कभी बनना चाहती थीं सिंगर     |     Vi ने बढ़ाई Airtel की टेंशन, लाया तगड़ा ऑफर, अब एक कनेक्शन में चलेंगे 9 सिम कार्ड     |     नई गाड़ी खरीदी है तो कार इंश्योरेंस लेते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे आप     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088