हेडलाइंस
iPhone 18e को लेकर सामने आने लगी खबरें, टिप्सटर के दावों से मिला बड़ा हिंट, जानें क्या हो सकता है खास मिनटों में बनाएं सुपर सॉफ्ट जालीदार ढोकला, स्पॉन्जी इतना कि खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि सबसे पहले LPG, CNG, PNG की जरूरतें होंगी पूरी, सरकार ने प्राथमिकता सूची में किया बदलाव Banana Stems Will Create Employment In Khagaria Special Training For Women Begins - Bihar News Up News:व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से बाजार होगा बेजार, सड़क पर आ जाएंगे पटरी दुकानदार - Shortage Of Commercial Gas Cylinders In Lucknow Will Disrupt Market Forcing Street Vendors To Take To Str... Uttarakhand:केदारनाथ की रूप छड़ी-मुकुट गायब होने की चर्चा, मंत्री ने कहा जांच होगी, रावल ने दिया स्पष्टीकरण - Rawal Issues Clarification On Social Media Buzz Over Disappearance Of Roop Chhadi And Crow... दिल्ली में कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप Centre sets up 3-member panel to tackle 'LPG shortage'; steps up domestic production by 10% | India News Four Of A Family Killed, Car Occupants Injured In Car-bike Collision - Katni News MP Cabinet Decisios: युवाओं को इंटर्नशिप, जिलों को स्पेशल पैकेज, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

वृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, योजनाएं होंगी कामयाब

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी कानूनी वाद-विवाद में कोई नया मोड़ आ सकता है। सायंकाल के समय आपकी कोई नई योजना लांच होगी,जिसमें आपको लाभ होगा। यदि आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं,तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कोई उपहार लेकर जाएंगे,लेकिन माताजी से आपकी कोई झड़प हो सकती है। जिसके बाद वह आपसे नाराज होंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला विवादों में रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)आज का दिन आपके भौतिक सुखो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना  होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप संतान को कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। भाइयों के साथ आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है,तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यर्थ का व्यय करने से बचना होगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें तभी बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार संबंधित आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको किसी राजनीतिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और आपको उनका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप किसी पूजा पाठ,भजन और कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आपने किसी से धन उधार लिया तो वह आपके लिए आवश्यक रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने खर्चो पर काफी हद तक लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। शत्रुओं से आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन परिवार में कोई कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको किसी कानूनी विवाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)आज का दिन आपकी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धन प्राप्ति के कारण आपके धन कोष में वृद्धि होगी,जिसके कारण परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और उनके साथी उनकी इस तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कारोबार में आपको यदि किसी सहयोगी के साथ कहीं निवेश करना पड़े,तो बहुत ही सोच विचारकर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान पर नियंत्रण बनाएं रखना होगा। सायंकाल के समय आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अचानक से आपकी किसी अधिकारी से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आपको आज किसी समस्या का समाधान पत्नी द्वारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)आज का दिन आज का दिन आप अपने व्यापार के कुछ नई योजनाओं को बनाने में लगाएंगे,जो आपको आगे चलकर लाभ दिलाएंगी और किसी अच्छे कार्य को करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपने भाई व बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप किसी पूजा पाठ,भजन,कीर्तन,सत्संग आदि में भी सम्मिलित होंगे। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज बढोतरी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को ज्यादा काम सौपे जा सकते हैं। किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी निवेश को अपने भाइयों व पिताजी से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। आपको कुछ मानसिक चिंताएं रहेंगी,क्योंकि घर परिवार में कोई क्लेश की स्थिति बनी रहेगी,लेकिन परिवार में वरिष्ठ सदस्य उसे अपनी सूझबूझ से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपनी वाकपटुता और कौशल से शत्रुओं के षड्यंत्र से भी आसानी से बाहर निकल पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे,लेकिन फिर वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे,जिनसे आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा और आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी और उनका सामना करना होगा,नहीं तो आपको दोषी समझा जा सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा और विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति भक्ति व निष्ठा में जुटे नजर आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

598890cookie-checkवृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, योजनाएं होंगी कामयाब
Artical

Comments are closed.

iPhone 18e को लेकर सामने आने लगी खबरें, टिप्सटर के दावों से मिला बड़ा हिंट, जानें क्या हो सकता है खास     |     मिनटों में बनाएं सुपर सॉफ्ट जालीदार ढोकला, स्पॉन्जी इतना कि खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि     |     सबसे पहले LPG, CNG, PNG की जरूरतें होंगी पूरी, सरकार ने प्राथमिकता सूची में किया बदलाव     |     Banana Stems Will Create Employment In Khagaria Special Training For Women Begins – Bihar News     |     Up News:व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से बाजार होगा बेजार, सड़क पर आ जाएंगे पटरी दुकानदार – Shortage Of Commercial Gas Cylinders In Lucknow Will Disrupt Market Forcing Street Vendors To Take To Streets     |     Uttarakhand:केदारनाथ की रूप छड़ी-मुकुट गायब होने की चर्चा, मंत्री ने कहा जांच होगी, रावल ने दिया स्पष्टीकरण – Rawal Issues Clarification On Social Media Buzz Over Disappearance Of Roop Chhadi And Crown From Kedarnath     |     दिल्ली में कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप     |     Centre sets up 3-member panel to tackle ‘LPG shortage’; steps up domestic production by 10% | India News     |     Four Of A Family Killed, Car Occupants Injured In Car-bike Collision – Katni News     |     MP Cabinet Decisios: युवाओं को इंटर्नशिप, जिलों को स्पेशल पैकेज, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088