हेडलाइंस
फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News Bihar Saharsa Sadar Hospital Raid Sdm Finds Doctor Absent During Midnight Check Ask Show Cause Notice - Bihar News प्रधानमंत्री आवास योजना:एटा में 2,177 लाभार्थियों का बनेगा घर, खाते में पहली किस्त के आए एक-एक लाख रुपये - Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Credited To The Accounts Of Beneficiaries In Eta... Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण

शराब के शौकीनों को लगेगा झटका !

भोपाल । देश में पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामान की बढ़ती कीमतों का असर हर किसी पर पड़ रहा है। महंगाई का झटका अब शराब के शौकीनों को लग सकता है। बीयर बनाने वाली कंपनियां इनकी कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कुछ राज्यों में तो कई कंपनियों ने रेट बढ़ा भी दिए हैं. इस बार मार्च में ही जबरदस्त गर्मी पडऩे की वजह से बीयर की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। जौ जैसे कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद बीयर बनाने वाली कंपनियां रेट बढ़ाने की तैयारी में हैं। बीयर बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि जौ की कीमतें पिछले तीन महीने में दोगुनी हो गई हैं।
इसके अलावा बोतल क्राउन, लेबल और पैकिंग कार्टून के रेट भी पहले से 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। वहीं, ग्लास मेकर्स की ओर से बोतल की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ाई गई है। ऐसे में बीयर कंपनियों के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। यूबी ग्रुप और बी9 बेवरेजेस जैसी कई कंपनियां जल्द उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और कई राज्यों में बीयर की कीमतों में इजाफे की तैयारी कर रही है।
बता दें कि अल्कोहल का दाम राज्य सरकारें तय करती हैं। यही वजह है कि दाम बढ़ाने या घटाने से पहले कंपनियां राज्य सरकारों से परामर्श करती हैं। राज्य सरकारों को ब्रूअरी और डिस्टीलर से बड़े पैमाने पर कमाई होती है। शराब के दाम में अधिकतर शेयर राज्य सरकारों का टैक्स होता है। बीयर के बढ़ते दामों के बावजूद देश में पिछले दो साल में मांग में बड़ी तेजी देखी जा रही है। प्रीमियम बीयर की मांग और भी ज्यादा है. कंपनियों का कहना है कि पहले की तुलना में डेढ़ से दोगुना तक की तेजी से प्रीमियम बीयर का कारोबार बढ़ रहा है। कंपनियां कहती हैं कि दाम बढऩे के बावजूद मांग में कोई कमी नहीं है।

544990cookie-checkशराब के शौकीनों को लगेगा झटका !
Artical

Comments are closed.

फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |     सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे     |     IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News     |     Bihar Saharsa Sadar Hospital Raid Sdm Finds Doctor Absent During Midnight Check Ask Show Cause Notice – Bihar News     |     प्रधानमंत्री आवास योजना:एटा में 2,177 लाभार्थियों का बनेगा घर, खाते में पहली किस्त के आए एक-एक लाख रुपये – Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Credited To The Accounts Of Beneficiaries In Etah     |     Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088