Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi's Wedding - Kota News IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Groom's Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला

शादी के बंधन में बंधे जीत अडानी और दीवा शाह, पिता गौतम अडानी ने खुशी में सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपए डोनेट किए

शादी के बंधन में बंधे जीत अडानी और दीवा शाह, पिता गौतम अडानी ने खुशी में सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपए डोनेट किए

गौतम अडानी के पुत्र जीत अडानी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दीवा शाह विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को दोनों ने सात फेरे लिए, वहीं इस शादी में गौतम अडानी भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। दरअसल, गौतम अडानी ने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपए डोनेट करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की शादी की जानकारी भी साझा की।

जीत अडानी और दीवा जैमिन शाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। यह शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी

बेटे की शादी पर गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दीवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दीवा और जीत के लिए स्नेह और आशीर्वाद की हृदय से कामना करता हूँ।”

शादी में सिर्फ 300 लोग हुए शामिल

जीत अडानी और दीवा की शादी में देशभर से विभिन्न कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जीत अडानी ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, जबकि दीवा ने सफेद लहंगा, रेड वेलवेट चोली और दुपट्टा पहना था। शादी का वेन्यू और थीम बेहद रंगीन रखा गया था। बता दें कि पिछले साल 14 मार्च को जीत अडानी और दीवा शाह की सगाई हुई थी। यह फंक्शन भी परिवार के करीबी सदस्यों के बीच ही आयोजित किया गया था। शादी को लेकर पहले ही ऐलान किया गया था कि इसे बेहद साधारण अंदाज में संपन्न किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शादी में केवल 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

2384360cookie-checkशादी के बंधन में बंधे जीत अडानी और दीवा शाह, पिता गौतम अडानी ने खुशी में सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपए डोनेट किए
Artical

Comments are closed.

Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi’s Wedding – Kota News     |     IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास     |     Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |     Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Groom’s Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली     |     प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088