बैजनाथ: चंबा में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी पुलिस गिरफ्त में।हिमाचल की चंबा पुलिस ने शनिवार देर रात को शीतला पुलिस के पास 2 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 7.55 चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस शनिवार रात को शीतला पुल के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान वहां 2 युवक बैठे हुए थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवकों ने एक पैकेट को फेंक दिया। जिस पर पुलिस ने युवकों द्वारा फेंके गए पैकेट को उठा लिया। जांच किए जाने पर पैकेट से 7.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान लुधियाना निवासी विजय और अमृतसर निवासी मनोज के रूप में हुई।पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। जिसके बाद उनसे नशे से जुड़े कारोबार के बारे में पता लगाया जाएगा।


Comments are closed.