शेड बदलने और मरम्मत कार्य के चलते फैसला; ओवर ब्रिज की ओर रूट डायवर्ट

भिलाई: नेहरू नगर अंडर ब्रिजसेक्टर 9 से नेहरू नगर को जोड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज को कुछ दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस से जारी सूचना के आधार पर ब्रिज के ऊपर लगी शेड को बदलने व मरम्मत कार्य किए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।मई माह में अंडर ब्रिज के ऊपर लगी प्लास्टिक की शीट में आग लग गई थी। इसके चलते वहां कई सीटें जल व टूट गई गईं थीं। इसके साथ ही ब्रिज में कुछ मरम्मत का कार्य भी किया जना है। इस कार्य के दौरान किसी प्रकार कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए इसे पूर्णतः बंद किए जाने का फैसला लिया गया है।ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अंडर ब्रिज से लगा हुआ ओवर ब्रिज भी है, जो कि गुरुद्वारा के पास से खुलता है। जिन लोगों को नेहरू नगर व आसपास के क्षेत्र सेक्टर एरिया की तरफ जाना हो या फिर सेक्टर एरिया से नेहरू नगर की तरफ आना हो तो वह अंडर ब्रिज की जगह ओवर ब्रिज से आना जाना कर सकते हैं। इसके साथ दुर्ग व आसपास के लोग दुर्ग से बीएसपी सेक्टर को जाने वाले ओवर ब्रिज से आना जाना कर सकते हैं।पावर हाउस रेलवे ओवर ब्रिज में भी चल रहा मरम्मत का कार्यनेहरू नगर अंडर ब्रिज से पहले पावर हाउस रेलवे ओवर ब्रिज में डामरी करण व टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके चलते इस ब्रिज को कई दिनों के लिए बंद कर दिया गया। बाद में वाहनों के दबाव को देखते हुए ब्रिज से वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया गया है।

562320cookie-checkशेड बदलने और मरम्मत कार्य के चलते फैसला; ओवर ब्रिज की ओर रूट डायवर्ट
Artical

Comments are closed.

बुध शनि के मार्गी होते ही चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, व्यापार-नौकरी में लाभ, सफलता के खुलेंगे नए द्वार     |     Soch's Strategic Pivot Fuels E-commerce with 65% Growth and Disciplined Retail Expansion     |     Embrace the Chill with Pepe Jeans London     |     Hope in Motion: Where Impact Meets Entertainment – and Stories Move from Awareness to Action     |     Godrej Conscious Collective 2025 Opens Registrations     |     World of Aura: Where Vision Meets Craftsmanship     |     Chitkara University and York University Sign MoU to Launch 2+2 Computer Science Pathway for Indian Students     |     ‘Not every Kashmiri is a terrorist’: J&K CM reacts to Delhi car blast probe; condemns explosion | India News     |     Bihar Election:मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम का कैमरा बंद होने के दावे पर हंगामा, प्रशासन ने बताया अफवाह – Muzaffarpur Strong Room Cctv Camera Controversy Rjd Claims Fake Video Denied By Administration     |     Up News:सीएम योगी ने जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि – Up News: Cm Yogi Inaugurated The Tribal Participation Festival, Paid Tribute To Birsa Munda     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088