हेडलाइंस
Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News

सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी ‘भय’, किया सबका सफाया


Web Series- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE MX PLAYER
ओटीटी पर छाई नई हॉरर-थ्रिलर सीरीज

हॉरर-थ्रिलर अब दर्शकों के सबसे पसंदीदा जॉनर्स में से एक बन चुका है, जिसके दर्शकों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हॉरर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आती हैं और अगर कोई फिल्म या सीरीज सच्ची घटना से प्रेरित हो तो फिर दर्शकों के बीच इसे लेकर एक अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिलता है। ऐसी ही एक सीरीज ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जो सच्ची घटना से प्रेरित है और आते ही ओटीटी पर कब्जा कर लिया है। हम बात कर रहे हैं नई-नवेली हॉरर-थ्रिलर ‘भय’ की, जिसे हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है।

वास्तविक घटना पर है फिल्म

बीते शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को ही इस सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया, जिसमें दिल्ली के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है। खास बात तो ये है कि 8 एपिसोड वाली ये सीरीज वास्तविक घटना से प्रेरित है, यानी इसमें दिखाए गए कई दृश्यों का असल जिंदगी से नाता है। दिल्ली का रहने वाला ये लड़का पायलट बनना चाहता है और हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग लेने के लिए लंदन जाता है। लेकिन, यहां पहुंचने पर उसके सामने कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जो उसे अंदर से पूरी तरह हिला देती हैं और उसका पायलट बनने का सपना अब पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर बनने में बदल जाता है। इसी के साथ ये लड़का भूत-प्रेतों से बात करने वाला और आत्माओं को मुक्ति दिलाने वाला बन जाता है।

दूसरी दुनिया के लोगों से संपर्क

ये लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरी दुनिया के लोगों से संपर्क करता है। खंडहर और भूतिया जगहों में जाता है और ऐसे लोगों की मदद करता है, जो अपने साथ हो रही सुपरनैचुरल घटनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन ऐसे ही एक केस की स्टडी के दौरान इस इन्वेस्टिगेटर की भी जान चली जाती है। जी हां, ये सीरीज जाने-माने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन से प्रेरित है, जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक

ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने कब्जा कर लिया है और इसे खूब देखा जा रहा है। अगर आप भी ये सीरीज देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो या फिर एमएक्स प्लेयर पर ये सीरीज देख सकते हैं। ‘भयः द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में करण टैकर ने गौरव तिवारी की भूमिका निभाई है और और उनके साथ कल्कि कोचलिन भी मुख्य भूमिका में हैं। आईएमडीबी पर भी इसे 10 में से 8.8 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः ‘शाका लाका बूम बूम’ का संजू याद है? पेंसिल से मैजिक करने वाला लड़का अब बनने वाला है पापा, दी गुडन्यूज

मुंह के कैंसर को मात दे चुकी एक्टर की पत्नी, मौत के करीब होकर भी संवारा पति का करियर, गहने-घर बेचकर बनाया हीरो





Source link

4084150cookie-checkसच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी ‘भय’, किया सबका सफाया
Artical

Comments are closed.

Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |     सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे     |     IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088