नगर पालिका निगम सतना के 45 वार्डों के पार्षद पद के लिए सतना भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा से मेयर पद का टिकट मांग रहे पूर्व स्पीकर को फिर पार्षदी का टिकट थमाया गया है तो कई और पुराने चेहरों की वापसी हुई है। आरक्षित सीटों पर कई निवर्तमान पार्षदों के परिजनों को भी पार्टी ने मौका दिया है।भाजपा ने मंगलवार को देर रात सतना नगर निगम के वार्डों के लिए अपने 45 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी के साथ टिकट के लिए चल रही खींचतान और दावेदारों के बीच चल रही होड़ का दौर भी खत्म हो गया। हालांकि टिकट वितरण को लेकर असंतोष के स्वर भी स्वाभाविक तौर पर सामने आ सकते हैं। इस बार भाजपा में कई पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है तो महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हो जाने के कारण कुछ वार्डों में वहां के पार्षद रह चुके भाजपाइयों के परिजनों को मैदान में उतारा है।मेयर के दावेदार को पार्षदी का टिकटभाजपा से मेयर पद के लिए दावेदारी कर रहे नगर निगम के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल को एक बार फिर पार्षदी के टिकट से संतोष करना पड़ा है। अनिल को भाजपा ने वार्ड नंबर 45 से प्रत्याशी घोषित किया है। अनिल पिछले कई वर्षों से मेयर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन भाजपा ने सतना महापौर पद के लिए योगेश ताम्रकार को प्रत्याशी घोषित कर दिया।पूर्व पार्षदों के परिजनों को मौकाभाजपा ने इस बार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने के कारण कई पूर्व पार्षदों की पत्नी,मां और भतीजी को टिकट दिया है। पूर्व पार्षद अजय प्रताप सिंह मिंटू, शैलेन्द्र दाहिया, सुशील सिंह मुन्ना, प्रसेनजीत सिंह तोमर की पत्नियां इस बार चुनाव मैदान में होंगी। जबकि पूर्व पार्षद रमेश तिवारी गोला की भतीजी, नीरज शुक्ला की मां को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा के जिला मंत्री बालकृष्ण शुक्ला बेटा की पत्नी भी पार्टी की उम्मीदवार बनाई गई हैं।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो के दावेदार भी लड़ेंगे चुनावइस बार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पांडेय वार्ड नंबर 26 से प्रत्याशी होंगे। इसी तरह भाजयुमो की जिलाध्यक्षी के दावेदार रहे अभिषेक तिवारी अंशु वार्ड नंबर 3 और आदित्य यादव वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के प्रत्याशी होंगे।पार्टी ने अनिल जायसवाल, राजेश सिंह गहरवार, सूर्यपाल सिंह फुंत्रू, रामपाल यादव, गोपी गेलानी, राजेश चतुर्वेदी पालन पर फिर भरोसा जताया है। ये नगर निगम के भाजपा के पुराने चेहरे हैं।सूची इस प्रकार है-

Comments are closed.