Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'उमराव जान' के प्रीमियर पर इस एक्ट्रेस को देख खुशी से उछल पड़ीं रेखा, प्यार-दुलार करते आईं नजर नोएडावालों के लिए गुड न्यूज! अगले महीने भंगेल एलिवेटेड रोड पर दौड़ सकती हैं गाड़ियां, जानें डिटेल इन 4 बैंकों ने किया नियमों का उल्लंघन, RBI ने कसा शिकंजा, ठोका भारी जुर्माना, कहीं इनमें आपका अकाउंट तो नहीं? 'BJP stooge': Mamata claims ECI covertly introducing NRC in Bengal; urges allies to 'build resistance' | India News Bihar News : Teacher Died In Road Accident Vaishali News Hajipur Bihar Police - Bihar News डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गुलशन के दोनों पैरों में लगी गोली Chardham Yatra 2025 Bus Submerged In Alaknanda River In Rudraprayag Going To Badrinath Injured Told Aap Beeti - Amar Ujala Hindi News Live Light Rain May Occur In Delhi On Friday Evening Night - Amar Ujala Hindi News Live Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav On Bhopal's Strange Overbridge Will Demolish And Rebuild - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer Weather: Heavy Rains In Jaisalmer, Relief From Heat - Jaisalmer News

सतना में सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ एक की मौत, मैहर में डेढ़ घंटे से रोपवे में फंसे श्रद्धालु

सतना ।   सतना में आज तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। जिले भर में काले बादल दोपहर 3:30 बजे झमाझम बरस पड़े। आफत बनकर आई तेज आंधी तूफान से जहां कई जगह पेड़ गिरे तो वही दुकानों के शेड भी उड़ गए। मैहर में मां शारदा के त्रिकूट पर्वत पर जहां 80 से अधिक श्रद्धालु रोपवे में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे तो सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत भैंसखाना के पास एक इमारत का छज्जा गिरने से एक पल्लेदार की भी मौत हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति हुई। तेज हवा और आंधी तूफान बारिश के बाद पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। दोपहर 3:30 से गुल हुई बिजली शाम तक भी नहीं आई इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रामनगर, रामपुर बघेलान, बिरसिंहपुर में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

हादसे में मरने वाला पन्ना का निवासी

शहर में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश में सतना शहर के भैसाखाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचाने मकान के छज्जे के नीचे छुपे एक राहगीर के ऊपर गिरा मकान का छज्जा गिर गया जिससे राहगीर की मौत हो गई। मृतक पन्ना जिले के ककरहटी का निवासी बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त गुड्डा यदाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पल्लेदारी का काम करता था।

पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप

सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के बाद से ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। जिले के मझगवां रामपुर बघेलान बिरसिंहपुर मैहर सहित शहर में भी 3:30 बजे से बिजली गुल हो गई जो कि शाम तक नहीं आई। मैहर में बिजली व्यवस्था ठप होने से रोपवे में श्रद्धालु फंस गए और हवा में तेज आंधी तूफान के साथ झूलते रहे। तो वहीं शहर में कई ट्रांसफार्मर भी फाल्ट हुए। वही तेज आंधी के साथ कई जगह बिजली के तारों में पेड़ गिर गए जिससे बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।

522830cookie-checkसतना में सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ एक की मौत, मैहर में डेढ़ घंटे से रोपवे में फंसे श्रद्धालु
Artical

Comments are closed.

‘उमराव जान’ के प्रीमियर पर इस एक्ट्रेस को देख खुशी से उछल पड़ीं रेखा, प्यार-दुलार करते आईं नजर     |     नोएडावालों के लिए गुड न्यूज! अगले महीने भंगेल एलिवेटेड रोड पर दौड़ सकती हैं गाड़ियां, जानें डिटेल     |     इन 4 बैंकों ने किया नियमों का उल्लंघन, RBI ने कसा शिकंजा, ठोका भारी जुर्माना, कहीं इनमें आपका अकाउंट तो नहीं?     |     ‘BJP stooge’: Mamata claims ECI covertly introducing NRC in Bengal; urges allies to ‘build resistance’ | India News     |     Bihar News : Teacher Died In Road Accident Vaishali News Hajipur Bihar Police – Bihar News     |     डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गुलशन के दोनों पैरों में लगी गोली     |     Chardham Yatra 2025 Bus Submerged In Alaknanda River In Rudraprayag Going To Badrinath Injured Told Aap Beeti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Light Rain May Occur In Delhi On Friday Evening Night – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav On Bhopal’s Strange Overbridge Will Demolish And Rebuild – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer Weather: Heavy Rains In Jaisalmer, Relief From Heat – Jaisalmer News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088