50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Tamil Nadu will never yield to Delhi's administration': MK Stalin's 'challenge' for Amit Shah | India News Bettiah Bihar News Property Dealer Shot Criminals In Serious Condition Refer Police Investigation Today News - Bihar News Samwad 2025: Akhilesh Yadav In Amar Ujala Samwad In Lucknow. - Amar Ujala Hindi News Live Nagar Nikay Will Not Be Allowed To Act Arbitrarily In Changing The Names Of Roads Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: नशे में धुत युवक की कार ने मचाया कोहराम, एक ही झटके में उड़ा दिए चार वाहन Udaipur News: होटल में चल रहा था गंदा खेल, देर रात पुलिस ने छापा मारकर दलालों और कई लड़कियों को किया गिरफ्तार हिसार-अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 3 घंटे लेट पहुंची: कई यात्रियों ने किए टिकट कैंसिल; 14 को PM ने किया था शुभारंभ Dummy Admission Game Going On In Many Educational Institutions, Education Board Will Inspect - Amar Ujala Hindi News Live इस दिग्गज ने रोहित शर्मा को किया सपोर्ट, हार्दिक पांड्या की तारीफ में भी खोला दिल 'हर औरत के साथ सोता...', कौन हैं प्रीतिका राव? जिसने हर्षद अरोड़ा पर लगाए आरोप

सतना में सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ एक की मौत, मैहर में डेढ़ घंटे से रोपवे में फंसे श्रद्धालु

सतना ।   सतना में आज तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। जिले भर में काले बादल दोपहर 3:30 बजे झमाझम बरस पड़े। आफत बनकर आई तेज आंधी तूफान से जहां कई जगह पेड़ गिरे तो वही दुकानों के शेड भी उड़ गए। मैहर में मां शारदा के त्रिकूट पर्वत पर जहां 80 से अधिक श्रद्धालु रोपवे में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे तो सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत भैंसखाना के पास एक इमारत का छज्जा गिरने से एक पल्लेदार की भी मौत हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति हुई। तेज हवा और आंधी तूफान बारिश के बाद पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। दोपहर 3:30 से गुल हुई बिजली शाम तक भी नहीं आई इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रामनगर, रामपुर बघेलान, बिरसिंहपुर में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

हादसे में मरने वाला पन्ना का निवासी

शहर में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश में सतना शहर के भैसाखाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचाने मकान के छज्जे के नीचे छुपे एक राहगीर के ऊपर गिरा मकान का छज्जा गिर गया जिससे राहगीर की मौत हो गई। मृतक पन्ना जिले के ककरहटी का निवासी बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त गुड्डा यदाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पल्लेदारी का काम करता था।

पूरे जिले में बिजली व्यवस्था ठप

सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के बाद से ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। जिले के मझगवां रामपुर बघेलान बिरसिंहपुर मैहर सहित शहर में भी 3:30 बजे से बिजली गुल हो गई जो कि शाम तक नहीं आई। मैहर में बिजली व्यवस्था ठप होने से रोपवे में श्रद्धालु फंस गए और हवा में तेज आंधी तूफान के साथ झूलते रहे। तो वहीं शहर में कई ट्रांसफार्मर भी फाल्ट हुए। वही तेज आंधी के साथ कई जगह बिजली के तारों में पेड़ गिर गए जिससे बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।

522830cookie-checkसतना में सोमवार दोपहर से तेज आंधी तूफान के साथ एक की मौत, मैहर में डेढ़ घंटे से रोपवे में फंसे श्रद्धालु
Artical

Comments are closed.

‘Tamil Nadu will never yield to Delhi’s administration’: MK Stalin’s ‘challenge’ for Amit Shah | India News     |     Bettiah Bihar News Property Dealer Shot Criminals In Serious Condition Refer Police Investigation Today News – Bihar News     |     Samwad 2025: Akhilesh Yadav In Amar Ujala Samwad In Lucknow. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nagar Nikay Will Not Be Allowed To Act Arbitrarily In Changing The Names Of Roads Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: नशे में धुत युवक की कार ने मचाया कोहराम, एक ही झटके में उड़ा दिए चार वाहन     |     Udaipur News: होटल में चल रहा था गंदा खेल, देर रात पुलिस ने छापा मारकर दलालों और कई लड़कियों को किया गिरफ्तार     |     हिसार-अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 3 घंटे लेट पहुंची: कई यात्रियों ने किए टिकट कैंसिल; 14 को PM ने किया था शुभारंभ     |     Dummy Admission Game Going On In Many Educational Institutions, Education Board Will Inspect – Amar Ujala Hindi News Live     |     इस दिग्गज ने रोहित शर्मा को किया सपोर्ट, हार्दिक पांड्या की तारीफ में भी खोला दिल     |     ‘हर औरत के साथ सोता…’, कौन हैं प्रीतिका राव? जिसने हर्षद अरोड़ा पर लगाए आरोप     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088