50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul Gandhi: 'People forced to sleep on footpaths in freezing cold': Rahul Gandhi visits Delhi AIIMS; see video | India News Bihar Weather Updates: Cold Increased In Many Districts Including Patna, Fog, Today's Temperature - Amar Ujala Hindi News Live Up: The Teacher Taking Transfer Will Be The Youngest In His Cadre. - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Update Today Fog In Plains And Frost Yellow Alert In Hilly Area - Amar Ujala Hindi News Live MP Weather : 2 दिन छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, 19 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट Guna News: हेलमेट पहनकर बाइक से चोरी करने पहुंचे चोर, आधी रात को गेम खेल रहे युवकों ने ऐसे पकड़वा दिया Rajasthan Weather Update: Chilliness Increased Due To Cold Winds, Temperature Will Fall Further In 3 Days - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News Nayak Hemraj Of Mandi Awarded With Army Medal Had Killed Two Terrorists - Amar Ujala Hindi News Live कीरोन पोलार्ड ने बनाया महारिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने सैफ अली खान पर हुआ हमला तो दूर बैठी बहन सबा ने किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- अब्बा तुम पर नाज करेंगे भाईजान

सर्दियों में खाएं गर्मागरम बाजरा की खिचड़ी, देसी घी डालकर खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा, जानिए फटाफट बनाने का आसान तरीका


बाजरा की खिचड़ी रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
बाजरा की खिचड़ी रेसिपी

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरा का इस्तेमाल जरूर करें। आप बाजरा की रोटी, बाजरा का मलीदा या फिर बाजरा की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। बाजरा की खिचड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। दादी नानी आज भी मकर संक्रांति पर बाजरा की खिचड़ी बनाकर खाती और खिलाती हैं। बाजरा की खिचड़ी में अच्छी तरह घी डालकर खाएंगे तो इसका स्वाद कई गुना और बढ़ जाएगा। अगर आपने अभी तक ये रेसिपी ट्राई नहीं की है तो आज हम आपको बाजरा की खिचड़ी बनाना बता रहे हैं।

बाजरा की खिचड़ी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- बाजरा की खिचड़ी बनाने के लिए आपको करीब 1/2 कप बाजरा लेना है। इसमें डालने के लिए 1 मुट्ठी चावल और 1 मुट्ठी मूंग की धुली दाल का इस्तेमाल करें। तड़का लगाने के लिए हींग, घी, जीरा, 1 चुटकी हल्दी और स्वादानुसार नमक चाहिए।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले बाजरा को साफ कर लें और उसे हल्का दरदरा कर लें। वैसे पुराने वक्त में बाजरा को हल्का भिगोकर ओखली में कूटा जाता था। जिससे बाजरा की खिचड़ी का स्वाद बहुत ही बेहतरीन आता था। अब ओखली नहीं है तो आप बाजरा को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और पानी निकालने के बाद सिर्फ 1 बार मिक्सी में घुमा लें।

तीसरा स्टेप- अब कुकर में बाजरा, मूंग दाल, चावल और नमक हल्दी डालकर गैस पर चढ़ा दें। कुकर में 2 कप पानी डाल दें और करीब 3-4 सीटी आने तक खिचड़ी को पकाएं। 1 सीटी आने के बाद गैस की फ्लेम कम कर दें और 2-3 सीटी और आने दें।

चौथा स्टेप- एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें और खिचड़ी के लिए तड़का तैयार कर लें। घी गर्म होने पर हींग और जीरा डालें। जब ये चीजें हल्की भुन जाएं तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च या फिर 2 लाल मिर्च को तोड़कर डाल दें। अब तैयार तड़के को खिचड़ी के ऊपर डालकर सर्व करें।

पांचवां स्टेप- आप इस तड़के को पूरी खिचड़ी में भी लगा सकते हैं। तड़का लगाने के बाद खिचड़ी को 5 मिनट के लिए और पकाएं ताकि पूरी खिचड़ी में तड़के का स्वाद अच्छी तरह से चला जाए। गर्मागरम बाजरा की खिचड़ी सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

2049910cookie-checkसर्दियों में खाएं गर्मागरम बाजरा की खिचड़ी, देसी घी डालकर खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा, जानिए फटाफट बनाने का आसान तरीका
Artical

Comments are closed.

Rahul Gandhi: ‘People forced to sleep on footpaths in freezing cold’: Rahul Gandhi visits Delhi AIIMS; see video | India News     |     Bihar Weather Updates: Cold Increased In Many Districts Including Patna, Fog, Today’s Temperature – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: The Teacher Taking Transfer Will Be The Youngest In His Cadre. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Update Today Fog In Plains And Frost Yellow Alert In Hilly Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP Weather : 2 दिन छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, 19 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट     |     Guna News: हेलमेट पहनकर बाइक से चोरी करने पहुंचे चोर, आधी रात को गेम खेल रहे युवकों ने ऐसे पकड़वा दिया     |     Rajasthan Weather Update: Chilliness Increased Due To Cold Winds, Temperature Will Fall Further In 3 Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Nayak Hemraj Of Mandi Awarded With Army Medal Had Killed Two Terrorists – Amar Ujala Hindi News Live     |     कीरोन पोलार्ड ने बनाया महारिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने     |     सैफ अली खान पर हुआ हमला तो दूर बैठी बहन सबा ने किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- अब्बा तुम पर नाज करेंगे भाईजान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088