50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सर्दियों में बार-बार फ्रिजी हो जाते हैं आपके बाल, तो घर पर दो चीजों से बनाएं हेयर पैक


How to get rid of frizzy hair?- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
How to get rid of frizzy hair?

सर्दियों में गर्मियों की तुलना में आपको अपने बालों की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए। रूखे और फ्रिजी बाल हेयर फॉल की समस्या का मुख्य कारण बन सकते हैं। अगर आप बालों की फ्रिजीनेस को दूर करना चाहते हैं, तो आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। घर में आसानी से मिल जाने वाली महज दो चीजें न केवल आपके बालों को मुलायम बनाएंगी बल्कि कुछ हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी कारगर साबित होंगी।

इस्तेमाल करें दही और नारियल का तेल

रूखे-बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको दही और नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। दादी-नानी के जमाने से दही और नारियल के तेल को बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। एक कटोरी में दो स्पून दही और दो या फिर तीन स्पून नारियल का तेल निकाल लीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। 

हेयर केयर रूटीन में शामिल करें

दही और कोकोनट ऑइल के इस मिक्सचर या फिर पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। थोड़ी देर के बाद आप इस हेयर पैक को धो सकते हैं। हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आपके बालों की रफनेस दूर हो जाएगी और आपके बालों की खोई हुई नमी वापस लौट आएगी। इसी वजह से आपके बाल सिल्की और सॉफ्ट बन जाएंगे।

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा दही और कोकोनट ऑइल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों की जड़ को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपकी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव कर सकता है। आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1976620cookie-checkसर्दियों में बार-बार फ्रिजी हो जाते हैं आपके बाल, तो घर पर दो चीजों से बनाएं हेयर पैक
Artical

Comments are closed.

PMAY 2.0 Online Apply : 1 करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना में शुरू हुए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई     |     Body Of Man Found In House In Village Aujla Of Kapurthala – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Our Constitution is the basis of our unity,’ says PM Modi in Lok Sabha | India News     |     Bihar Vijay Sinha Said Who Raise Question On Nitish Visit Should Tell How These People Became Kings Of Palaces – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:डिप्टी Cm विजय सिन्हा बोले     |     Hardoi: Pregnant Woman Dies After Giving Birth To Son, Family Members Created A Ruckus – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Nikay Chunav Two Out Of 11 Municipal Corporations Will Have Obc Mayors Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Cm Yadav Will Give Scholarships Worth Rs 332 Crore To 60 Lakh Children Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Female Tigress Seen Playing With Cub In Ramgarh Vishdhari – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video Stone Pelting Between Two Parties In Nuh Girl Dies In Fire Hindi News, Video Stone Pelting Between Two Parties In Nuh Girl Dies In Fire News In Hindi     |     Controversy Over Serving Wild Chicken For Dinner To Cm And Other Guests In Kupvi, Bjp Raises Questions – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088