रायसेन: जिले के सांचेत में आंगनवाड़ी भवन में पौधरोपण किया, कार्यकर्त्ता राज बाई सेन ने बताया कि पौधारोपण बहुत ज़रूरी है,पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है।जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे है, इस अवसर पर आंगनवाड़ी सहायिका मुन्नीबाई चिड़ार सांचेत के युवा अभिषेक लोधी उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण का संकल्प भी लिया।


Comments are closed.