हेडलाइंस
Mp News:सीएम ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, सरकार के दो साल के कामकाज का दिया ब्योरा - Mp News: Cm Mohan Yadav Met Amit Shah In Delhi, Gave Information About The Government's Two Years Of Work. Maharashtra:मुंबई का 'रहमान डकैत' कौन? शिंदे के 'धुरंधर' हमले ने मचाई सनसनी; उद्धव पर था निशाना - Maharashtra Deputy Cm Eknath Shinde Taking Name Of Rehman Dakait Targeted Uddhav Thackeray IND vs SA: अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, तीसरे टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से धोया 200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप, 20 करोड़ भी नहीं लगे हाथ, 'क्या बना रहे हैं' डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज पठानकोट के धारकलां के गांव भंगुरी, रोग व प्लाह में चुनाव का बायकाट, बाजार बंद - Three Villages In Pathankot Boycotted The Elections Haryana:डीजीपी पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, आदेश जारी, ओपी सिंह के पास ही रहेगा अतिरिक्त कार्यभार - Shatrujeet Kapoor removed From The Post Of Dgp हिमाचल:विनय कुमार बोले- नड्डा आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें, केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत कितना पैसा दिया - Congress State President Vinay Kumar Described Statements Made By Jp Nadda During Himachal ... How To Get Rid Of A Dark Neck: How to remove darkness from your neck; गर्दन से कालापन कैसे हटाएं; मिनटों में गायब होगा गर्दन का कालापन, बस अपनाकर देखें ये तरीका Bihar News:सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन मुस्कान' में 43 गुम मोबाइल वापस हुए मालिकों को - Saharsa Police Operation Muskaan 43 Stolen Lost Mobile Recovered Up:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, बहन की तरफ से दर्ज केस में अंतरिम रोक - Up: Raja Bhaiya's Wife Bhanvi Singh Gets Relief From High Court, Interim Stay In Case Filed By Sister

साग-सब्जियों और फल-फूलों से बनाई गई रंग-बिरंगी राखियां, वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध दिया खास संदेश

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने प्रकृति रक्षा का संकल्प लेते हुए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा। बलौदा ब्लॉक में पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लोगों को दिया गया। स्थानीय लोग भी इसकी बहुत सराहना कर रहे हैं।बलौदा ब्लॉक के बहेराडीह की विहान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रक्षाबंधन के एक दिन पहले 10 अगस्त को ”प्रकृति राखी त्योहार” मनाया। आयोजन के दौरान महिला आयोग की सदस्य शशिकांत राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक अनुराधा शुक्ला के अलावा बड़ी तादाद में विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।साग-सब्जियों और फल-फूलों के अवशेष से बनाई गई आकर्षक राखियांइन महिलाओं ने साग-सब्जियों, फल-फूलों के अवशेष और कमल के रेशे से रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां तैयार की हैं, जिनकी चर्चा हर ओर हो रही है। ये राखियों लोगों को खूब लुभा रही हैं। महिला आयोग की सदस्य शशिकांत राठौर ने कहा कि विहान स्वसहायता समूह की महिलाओं का यह प्रयास सराहनीय है और मैं उनसे हर साल ऐसे आयोजनों की अपील करती हूं, क्योंकि इससे आम लोगों में भी जागरूकता आती है।पेड़ों को बांधी गई राखी।पेड़ों के संरक्षण की शपथशशिकांत राठौर ने कहा कि जिस तरह से हम अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा की कामना करते हैं, उसी तरह से आज वृक्षों को राखी बांधकर हमने उनके संरक्षण की शपथ ली है। हम सभी से यह आह्वान करते हैं कि वे पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएं। बलौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव ने कहा कि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी पर्यावरण संरक्षित रहेगा।पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का लिया गया संकल्प।बिलासपुर में भी महिला वनकर्मियों ने पेड़-पौधों को बांधी राखीबिलासपुर जिले में भी बहनों ने पर्यावरण बचाने, पौधों की हरियाली और सुरक्षा करने का संकल्प लेकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में काम करने वाली महिला वनकर्मियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधी। वन विभाग के SDO और जू प्रभारी संजय लूथर ने बताया कि कानन-पेंडारी में पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर स्टाफ उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में भी पेड़ों को बांधी गई राखी।रक्षाबंधन आज, राखी बांधने का शुभ मुहूर्तआज 11 अगस्त को पूरे प्रदेश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भद्रा नक्षत्र की वजह से राखी बांधने का मुहूर्त सिर्फ रात में 8.25 से 9.45 तक रहेगा। काशी विद्वत परिषद, बनारस, उज्जैन, हरिद्वार, पुरी और तिरुपति के विद्वानों का कहना है कि जब तक भद्रा काल पूरी तरह खत्म न हो जाए, तब तक राखी नहीं बांधें, इसलिए रात 8.25 पर भद्रा के खत्म होने के बाद बहनें भाईयों को राखी बांधेंगी।

739140cookie-checkसाग-सब्जियों और फल-फूलों से बनाई गई रंग-बिरंगी राखियां, वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध दिया खास संदेश
Artical

Comments are closed.

Mp News:सीएम ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, सरकार के दो साल के कामकाज का दिया ब्योरा – Mp News: Cm Mohan Yadav Met Amit Shah In Delhi, Gave Information About The Government’s Two Years Of Work.     |     Maharashtra:मुंबई का ‘रहमान डकैत’ कौन? शिंदे के ‘धुरंधर’ हमले ने मचाई सनसनी; उद्धव पर था निशाना – Maharashtra Deputy Cm Eknath Shinde Taking Name Of Rehman Dakait Targeted Uddhav Thackeray     |     IND vs SA: अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, तीसरे टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से धोया     |     200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप, 20 करोड़ भी नहीं लगे हाथ, ‘क्या बना रहे हैं’ डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज     |     पठानकोट के धारकलां के गांव भंगुरी, रोग व प्लाह में चुनाव का बायकाट, बाजार बंद – Three Villages In Pathankot Boycotted The Elections     |     Haryana:डीजीपी पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, आदेश जारी, ओपी सिंह के पास ही रहेगा अतिरिक्त कार्यभार – Shatrujeet Kapoor removed From The Post Of Dgp     |     हिमाचल:विनय कुमार बोले- नड्डा आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें, केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत कितना पैसा दिया – Congress State President Vinay Kumar Described Statements Made By Jp Nadda During Himachal Visit As Misleading     |     How To Get Rid Of A Dark Neck: How to remove darkness from your neck; गर्दन से कालापन कैसे हटाएं; मिनटों में गायब होगा गर्दन का कालापन, बस अपनाकर देखें ये तरीका     |     Bihar News:सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में 43 गुम मोबाइल वापस हुए मालिकों को – Saharsa Police Operation Muskaan 43 Stolen Lost Mobile Recovered     |     Up:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, बहन की तरफ से दर्ज केस में अंतरिम रोक – Up: Raja Bhaiya’s Wife Bhanvi Singh Gets Relief From High Court, Interim Stay In Case Filed By Sister     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088