हेडलाइंस
नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये हिमाचल प्रदेश सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, न्यूनतम वेतन और कोर्ट आदेश लागू करने की मांग Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई

साढ़े 8 लाख के लेनदेन में हुई वारदात; शराब ठेके में बंद कर अधमरा किया

बहादुरगढ़: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुछ लोगों ने गांव सिलाना के निवर्तमान सरपंच सूरजमल को शराब ठेके में बंद कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया। मामला साढ़े 8 लाख रुपए के लेनदेन से जुड़ा है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के सिलाना निवासी धर्मेन्द्र, निर्वतमान सरपंच सूरजमल और पुरूषोतम का गांव छारा निवासी बब्लू ठेकेदार के साथ साढ़े 8 लाख रुपए का लेनलेन है। शराब ठेकेदार बब्लू पिछले डेढ़ साल से उन्हें पैसे देने में आना-कानी कर रहा था। इसी के चलते तीनों साथी बब्लू से मिलने उसके गांव छारा पहुंचे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला।इसके बाद वह सीधे गांव के बस स्टैंड पर स्थित बब्लू के शराब ठेके पर पहुंचे तो बब्लू का भाई नीरज व 10-12 अन्य लोग बैठे हुए थे। उन्होंने ने नीरज से बब्लू के बारे में पूछा और कहा कि वह उनका फोन नहीं उठा रहा और ना ही उनका हिसाब कर रहा। इतना सुनते ही नीरज तैश में आ गया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच माहौल खराब होता देख सूरजमल उसके पास पहुंचा और उसे वापस चलने के लिए बोला।धर्मेन्द्र गाड़ी लेकर वहां से निकल गया और सूरजमल और पुरूषोतम वही रह गए। आरोप है कि सूरजमल को शराब ठेके के अंदर ले जाकर आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान बब्लू भी वहां आ गया और पिस्टल दिखाते हुए कहा कि आज तुझे पैसे देते है और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी राहगिरे की मदद से वह गिरावड बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां धर्मेन्द्र गाड़ी लेकर पहुंच गया और उसे झज्जर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।धर्मेन्द्र ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद आसौदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और धर्मेन्द्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

706710cookie-checkसाढ़े 8 लाख के लेनदेन में हुई वारदात; शराब ठेके में बंद कर अधमरा किया
Artical

Comments are closed.

नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन     |     सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये     |     हिमाचल प्रदेश सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, न्यूनतम वेतन और कोर्ट आदेश लागू करने की मांग     |     Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088