चंडीगढ़ः पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला का आज जन्म दिन है। मूसेवाला के जन्म दिन पर सभी कलाकारों, गायकों और लोग सिद्धू को याद करते हुए पोस्ट सांझी कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के जन्म दिन के मौके पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने भी अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट सांझी की है, जिसमें वह सिद्धू को याद कर भावुक हुए हैं।

बता दें कि मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को दिन-दिहाड़े गैंगस्टरों की तरफ से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। मूसेवाला के कत्ल के बाद हर पंजाबी दुखी और सदमे में है। पंजाब में इतनी बड़ी घटना होना चिंता का विषय बना हुआ है। मूसेवाला के जाने से उसके माता-पिता सदमे में हैं, जो अपने पुत्र को याद कर रो रहे हैं। सिद्धू के प्रशंसकों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। बेशक सिद्धू मूसेवाला को कत्ल करके मार दिया गया है परन्तु उसके गीतों द्वारा वह रहती दुनिया तक याद रहेगा।

Comments are closed.