हेडलाइंस
Nishant Kumar:सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री तय; जानें, कब ज्वाइन करेंगे पार्टी? - Cm Nitish Kumar Son Nishant Kumar Jdu Joining After Rajya Sabha Nomination Of Nitish Kumar ... Up News:यूपी में पकड़ी गई 2166 करोड़ की आईटीसी गड़बड़ी, बोगस फर्मों पर 345 Fir दर्ज; 9731 करोड़ की वसूली - Itc Fraud Of 2,166 Crore Detected In Up 345 Fir Registered Against Bogus Firms 9,731 Crore Re... Upsc Result:हरिद्वार के  तुषार का यूपीएससी में चयन, पाई 216वीं रैंक,  क्षेत्र में खुशी की लहर - Upsc Result 2025 Tushar From Haridwar Selected Got 216th Rank Wave Of Happiness In Area Mp Weather Today:मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा Mp, पारा 39°c के पार, 40 डिग्री पार पहुंचने के आसार - Mp Weather Today: In Early March, The Mp Started Heating Up, With Temperatures Crossing 39°c And ... सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए जिस डर से Toxic ने पीछे खींचे कदम, उसके सामने क्यों रणबांकुरे बनकर मैदान में डटी है Dhurandhar 2, वजह जानकर कहेंगे- स्मार्ट मूव Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से 6 संदिग्ध दबोचे गए, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस ने बिछा रखा था जाल

Sidhu Moosewala murder Case: पुलिस ने बताया, इनमें से एक आरोपित ने हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा और वाहन उपलब्ध कराया था. आरोपित लारेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य है.

Sidhu Moosewala Killing: पंजाब में कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Musewala murder) में छह संदिग्ध को सोमवार को पंजाब पुलिस (Punjab Police) और उत्तराखंड की एसटीएफ (Uttarakhand STF) ने देहरादून (Dehradun) से दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपित ने हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा और वाहन उपलब्ध कराया था. इसके बाद आरोपित अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पर उत्तराखंड में आ गया. सोमवार को जब वह वापस लौट रहे थे, तब शिमला बाइपास पर उन्हें दबोच लिया गया. आरोपित लारेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य है.

कैसे पता चली लोकेशनपंजाब पुलिस और एसटीएफ समेत गोपनीय तंत्र ने हिरासत में लिए सभी आरोपितों से नयागांव पुलिस चौकी में एक घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद सभी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई. पंजाब के मानसा में बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. सोमवार को इस मामले में एक मोबाइल की लोकेशन तलाश करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंग टीम ने देहरादून पहुंच उत्तराखंड एसटीएफ से मदद मांगी. एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस को सुराग लगा था कि हमलावरों को मानसा के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने असलहा वाहन उपलब्ध कराए थे और वह हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहा है.

कैसे पकड़े गएमोबाइल लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस और एसटीएफ ऋषिकेश से देहरादून आने वाले मार्ग पर तैनात हो गई. टीम ने आइएसबीटी के पास आरोपितों की कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार शिमला बाइपास से पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) जा रहे मार्ग की तरफ मुड़ गई. पुलिस उनकी कार के पीछे लग गई और कुछ दूरी पर नयागांव पुलिस चौकी की टीम को अलर्ट कर दिया गया. चौकी के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर यातायात जाम कर दिया. जैसे ही आरोपितों की कार जाम में फंसी, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. वाहन में छह युवक थे, सभी को हिरासत में ले लिया गया.

सभी प्रमुख मार्ग पर थी नाकेबंदीपुलिस के अनुसार मनप्रीत की भूमिका हत्याकांड में स्पष्ट है, लेकिन बाकी पांच संलिप्त हैं या नहीं, यह जानकारी पंजाब पुलिस ही दे सकती है. पंजाब पुलिस की सूचना के बाद देहरादून शहर से बाहर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर उत्तराखंड एसटीएफ और जिला पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई. दून से पांवटा साहिब होकर हरियाणा और पंजाब की तरफ दो मुख्य मार्ग जाते हैं. इनमें एक शिमला बाइपास और दूसरा बल्लूपुर चौक-प्रेमनगर-हरबर्टपुर होते हुए है. तीसरा मार्ग सहारनपुर की ओर होते हुए जाता है. आरोपित जिधर से जाते, वहीं दबोच लिए जाते.

543820cookie-checkसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से 6 संदिग्ध दबोचे गए, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस ने बिछा रखा था जाल
Artical

Comments are closed.

Nishant Kumar:सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री तय; जानें, कब ज्वाइन करेंगे पार्टी? – Cm Nitish Kumar Son Nishant Kumar Jdu Joining After Rajya Sabha Nomination Of Nitish Kumar Bihar News     |     Up News:यूपी में पकड़ी गई 2166 करोड़ की आईटीसी गड़बड़ी, बोगस फर्मों पर 345 Fir दर्ज; 9731 करोड़ की वसूली – Itc Fraud Of 2,166 Crore Detected In Up 345 Fir Registered Against Bogus Firms 9,731 Crore Recovered     |     Upsc Result:हरिद्वार के  तुषार का यूपीएससी में चयन, पाई 216वीं रैंक,  क्षेत्र में खुशी की लहर – Upsc Result 2025 Tushar From Haridwar Selected Got 216th Rank Wave Of Happiness In Area     |     Mp Weather Today:मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा Mp, पारा 39°c के पार, 40 डिग्री पार पहुंचने के आसार – Mp Weather Today: In Early March, The Mp Started Heating Up, With Temperatures Crossing 39°c And Likely To Cro     |     सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए     |     जिस डर से Toxic ने पीछे खींचे कदम, उसके सामने क्यों रणबांकुरे बनकर मैदान में डटी है Dhurandhar 2, वजह जानकर कहेंगे- स्मार्ट मूव     |     Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक     |     कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका     |     दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास     |     मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088