हेडलाइंस
कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं - Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don't Need Nitish In Bihar, That's Why They Are Sending Him... West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल - West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situatio... Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt

सुसाइड नोट में लड़के से प्यार और शादी का जिक्र,घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

दुर्ग: दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रहे छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था। गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।वह घर जहां छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।सुसाइड नोट में लिखा घरवालों को उसका प्यार था नामंजूरएसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी कर रही थी खुशबूखुशबू PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी इंस्ट्यूट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने दी थी जान..हाल ही में दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुएरेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोजघटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में रुच चुका था। मगर उसने अब ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।प्रदेश में कई प्रेमी जोड़े ने ऐसे ही जान दी है, यहां पढ़िए खबरें…कुछ महीने पहले धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। फिर एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलीगुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया था। यहां पढ़िए पूरी खबर2 महीने पहले बालोद जिले में ही प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई। बताया गया था कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे।बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे।यहां पढ़िए पूरी खबरसालभर पहले गरियाबंद जिले में एक हफ्ते से लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के धड़ पेड़ पर लटके हुए मिले, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा सड़कर जमीन पर गिरा मिला। मामला छूरा थाना क्षेत्र के जतमई जंगल का है।पुलिस ने युवक का नाम मिथलेश (26) और युवती का नाम दामिनी (21) बताया है। दोनों ही पिछले एक सप्ताह से लापता थे। प्रेमी जोड़ा जंगल के पास स्थित करकरा गांव का रहने वाला था। पुलिस अब तक इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर ही जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने करीब एक हफ्ते पहले ही फांसी लगा ली थी।

888610cookie-checkसुसाइड नोट में लड़के से प्यार और शादी का जिक्र,घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता
Artical

Comments are closed.

कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं – Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don’t Need Nitish In Bihar, That’s Why They Are Sending Him To Rajya Sabha     |     West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |     Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088