50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सेंट्रल स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से ट्रांसपोर्ट नगर तक के अंडरग्राउंड कार्य का मेट्रो एमडी कुमार केशव ने शुभारंभ किया। झकरकटी बस स्टेशन में भी अंडरग्राउंड स्टेशन बनेगा। इसकी डायफ्राम वॉल का पूजन कर जमीन के अंदर किया गया। इसके साथ ही यहां अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो गया। मेट्रो एमडी ने कहा कि 2 साल के अंदर आईआईटी से नौबस्ता तक पहला कॉरिडोर पूरा कर लिया जाएगा।मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक झकरकटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण पहले किया जाएगा। काम की शुरुआत झकरकटी मेट्रो स्टेशन की डायफ्राम वॉल (डी-वॉल) के निर्माण के साथ कर दी गई है। बता दें कि पहले कॉरिडोर में चुन्नीगंज से नयागंज के बीच लगभग 4 किमी. लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण पहले से ही जारी है।

डी-वॉल को मेट्रो स्टेशन की बाउंड्री के रूप में समझा जा सकता है। छोटे-छोटे आयताकार पैनल्स के साथ डी-वॉल तैयार की जाएगी। झकरकटी मेट्रो स्टेशन में डी-वॉल के एक पैनल की चौड़ाई लगभग 6 मीटर और मोटाई लगभग 1 मीटर होगी। झकरकटी मेट्रो स्टेशन की डी-वॉल तैयार करने में ऐसे लगभग 66 पैनल्स लगाए जाएंगे। यह वॉल लगभग 19 मीटर गहराई तक मौजूद रहेगी।

568930cookie-checkसेंट्रल स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन
Artical

Comments are closed.

Ahead of PM Modi’s US trip, India eyes new military plane deal | India News     |     Bihar News : Two Sisters Died Returning After Inter Exam Truck Accident News Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Filed Against Student Who Slapped Chief Proctor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli News Valley Of Flowers Is Still Covered With Snow Forest Department Team Return After Inspection – Chamoli News     |     Mp News: Approval Of The New Tourism Policy Of The State, A Big Step To Give Global Recognition To The Cultura – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kekri News: Career Fair Organized For Building The Future Of Students – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Snowfall In Shimla Rohtang Jalori Pass And Lagvali Chances Of Rain – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली को लेकर क्रिस गेल का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात     |     WhatsApp Status में आ रहा है नया Creation टूल्स, बदल जाएगा एक्सपीरियंस     |     PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने सीईओ फोरम में कहा- भारत में निवेश का यही समय और सही समय है     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088