करनाल: सिविल लाइन थाना के बाहर का दृश्य।हरियाणा के करनाल में बुधवार को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्टर 12 से आरोपी को ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका के मैच पर लगवा रहा था सट्टाजानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को सिविल लाईन थाना पुलिस सेक्टर 12 एरिया में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि रमेश नगर का रहने वाला विक्रांत इसी क्षेत्र में कार में बैठकर लोगों को इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। वह एप के जरिए लोगों को अपने साथ जोड़े हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को सेक्टर 12 से कार में बैठे हुए गिरफ्तार किया।आरोपी से मिली डायरी में खुले राजआरोपित को पुलिस ने गिरफ्त में लिया तो उसके तार पानीपत व सोनीपत तक जुड़े मिले, जिनका राज आरोपित से मिली डायरी में मिला। डायरी में करनाल के रिंपी, बिल्ला, संजीव, राजीव दिल्ली, विपिन सोनीपत, सैरी व बंटा पानीपत सहित अन्य नाम भी लिखे थे। डायरी में क्रिकेट मैच का पूरा हिसाब-किताब भी लिखा हुआ मिला।एप के जरिए चल चल रहा था सट्टासिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसका मोबाइल जांच करने पर ऑनलाइन एप के जरिए क्रिकेट मैच इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका के बीच मैच चल रहा था। इंग्लैंड की टीम बैटिंग कर रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऐप का लिंक मिलता है, जिसके बाद आईडी के जरिए दूसरे लोगों को जोड़ा जा सकता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments are closed.