हेडलाइंस
Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह - Retired Policeman Commits Suicide In Punjab Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना हरियाणा: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी नूंह में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक ड्राइवर फरार Weathar In Up:कोहरे में कमी के संकेत... पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश के आसार - Weather In Up: Signs Of Fog Decreasing... Rain Expected In Western Uttar Pradesh From January 22 Uttarakhand:अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात स्थगित, कब होगी ? इसकी वसंत पंचमी पर होगी घोषण - Uttarakhand Nanda Devi Raj Jat Yatra Will Not Be Held This Year The Committee Said Citing ... मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:26 Ias अधिकारियों के दायित्व बदले, दिलीप यादव पर्यटन निगम के एमडी बने - Mp News: Major Administrative Reshuffle In Madhya Pradesh, Responsibilities Of 26 Ias Offic... Vb Jiramji Scheme Will Make Rural India Self Reliant Bjp Retaliates Against Congress In Sirohi - Rajasthan News Haryana:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर पड़े ढीले, आगे ऐसा रहेगा मौसम - Cold Wave Subsides In Haryana Today Weather News

स्कूल के बाहर सड़कों पर लाल रंग से लिखा ‘सॉरी’, पुलिस कर रही जांच; जानें क्या है मामला

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के एक इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के परिसर के बाहर और आपसास इलाके में उपद्रवियों ने हर तरफ लाल रंग से सॉरी लिख दिया.

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के एक इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के परिसर के बाहर और आसपास के इलाके में उपद्रवियों ने हर तरफ लाल रंग के पेंट से सॉरी लिख दिया है. शांतिधाम स्कूल की ओर जाने वाली सीढ़ियों, दीवारों और सड़क पर ‘सॉरी’ लिखा हुआ मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. एएनआई को वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी डॉ. संजीव पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग नजर आए हैं. उनकी पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की सुबह स्कूल की सीढ़ियों, दीवारों और सड़कों पर लाल, मोटे अक्षरों में रंगे शब्द को देखकर स्थानीय निवासी और स्कूल के अधिकारी हैरान रह गए.

पुलिस ने कहा कि स्कूल के अधिकारियों को शक है कि यह कुछ छात्रों की करतूत हो सकती है, जो इस बात से परेशान हो सकते हैं कि स्कूल प्रशासन द्वारा उनके मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा. पुलिस ने बताया कि कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वे बड़े से बैग से पेंट निकाल कर स्कूल के बाहर और उसके आसपास के इलाके में सॉरी लिखकर फरार हो गए.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की है. पुलिस ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर फूड डिलीवरी बैग लेकर आए और स्प्रे पेंट से ‘सॉरी’ लिखकर फरार हो गए. पुलिस को शक है कि यह किसी प्रेमी की भी करतूत हो सकती है. बता दें कि इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस सोच में है कि आखिर सॉरी लिखने की क्या वजह हो सकती है.

द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस को स्कूल के कर्मचारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के लिए स्कूल की सीसीटीवी फुटेज ले गई है. मेन रोड से स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर कम से कम 100 बार सॉरी लिखा हुआ है.

527260cookie-checkस्कूल के बाहर सड़कों पर लाल रंग से लिखा ‘सॉरी’, पुलिस कर रही जांच; जानें क्या है मामला
Artical

Comments are closed.

Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह – Retired Policeman Commits Suicide In Punjab     |     Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News     |     बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना     |     हरियाणा: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी नूंह में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक ड्राइवर फरार     |     Weathar In Up:कोहरे में कमी के संकेत… पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश के आसार – Weather In Up: Signs Of Fog Decreasing… Rain Expected In Western Uttar Pradesh From January 22     |     Uttarakhand:अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात स्थगित, कब होगी ? इसकी वसंत पंचमी पर होगी घोषण – Uttarakhand Nanda Devi Raj Jat Yatra Will Not Be Held This Year The Committee Said Citing Incomplete Work In H     |     मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:26 Ias अधिकारियों के दायित्व बदले, दिलीप यादव पर्यटन निगम के एमडी बने – Mp News: Major Administrative Reshuffle In Madhya Pradesh, Responsibilities Of 26 Ias Officers Changed, Many G     |     Vb Jiramji Scheme Will Make Rural India Self Reliant Bjp Retaliates Against Congress In Sirohi – Rajasthan News     |     Haryana:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर पड़े ढीले, आगे ऐसा रहेगा मौसम – Cold Wave Subsides In Haryana Today Weather News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088