50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi's Wedding - Kota News IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live

स्पेन में सबसे भीषण बाढ़ का कहर, 140 लोगों की मौत, कई लापता


स्पेन में बाढ़ से भीषण तबाही- India TV Hindi

Image Source : PTI
स्पेन में बाढ़ से भीषण तबाही

स्पेन इस सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में है। मूसलाधार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस भीषण बाढ़ ने कई गांवों को तबाह कर दिया है, जिसमें कम से कम 140 लोगों की चली गई। स्पेन में बाढ़ की वजह से मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अधिकारी वाहनों से शवों को निकालने में जुटे हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है। अज्ञात संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। स्पेन में इस शताब्दी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा ने विनाश के निशान छोड़े हैं। 

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा, “दुर्भाग्यवश कुछ वाहनों में मृत लोग हैं।” बाढ़ के बाद का दृश्य किसी शक्तिशाली तूफान या सुनामी से हुई क्षति जैसा ही प्रतीत हो रहा था। पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में इमरजेंसी सेवाओं ने बुधवार को 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि की थी। पड़ोसी कास्तिला ला मांचा क्षेत्र में दो अन्य लोगों जबकि दक्षिणी अंदालुसिया में एक शख्स की मौत की खबर है।

मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बदतर

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गए। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, “जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।”

लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल 

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1,100 सैनिकों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

समाज को बांटने वालों पर CM योगी का प्रहार, कहा- उनमें रावण-दुर्योधन का DNA

दिवाली के मौके पर घर में पसरा मातम, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से शख्स की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Latest World News





Source link

1809570cookie-checkस्पेन में सबसे भीषण बाढ़ का कहर, 140 लोगों की मौत, कई लापता
Artical

Comments are closed.

Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित     |     Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi’s Wedding – Kota News     |     IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास     |     Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |     Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088