पकड़े गए लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में सात एटीएम से 1.5 करोड़ रुपये लूट कबूल की है।हरियाणा पुलिस ने इंटर स्टेट ATM लूट गैंग का पर्दाफोश किया है। नूंह जिले से पुलिस ने गैंग के छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पकड़े गए लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में सात एटीएम से 1.5 करोड़ रुपये लूट कबूल की है।UP हरियाणा में की 11 वारदातेंएटीएम लुटरों की गिरफ्तारी से यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में हाईवे डकैती की करीब 11 घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कई राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस एटीएम गिरोह की तलाश कर रही थीं।कटर मशीन से एटीएम काट कर की गई लूट।देशी तमंचा भी बरामदहरियाणा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 देशी तमंचा, 4 कारतूस, एक ATM कटर मशीन, फॉग स्प्रे और कई अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने नूंह जिले में अरावली पहाड़ियों पर स्थित एक धर्मकांटा के पास बैठकर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया।एटीएम लूट में पकड़े गए आरोपियों के साथ हरियाणा पुलिस।गैंग सरगना के खिलाफ 24 मुकदमेंअभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि 11 साल पहले क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले गैंग के सरगना साजिद उर्फ काला के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज करीब 15 मामलों में भी फरार चल रहा है। काला ने बताया कि ATM कटर मशीन की मदद से एटीएम चोरी व लूट की वारदातों में गिरोह काफी समय से सक्रिय था।


Comments are closed.