हारकर भी अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में कर दिया कमाल


AFG vs NZ- India TV Hindi
Image Source : PTI
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

NZ vs AFG, ICC T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। अफगान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए, जो ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस तरह अफगानिस्तान ने भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम था। साल 2007 में टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ 180/9 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अब अफगानिस्तान ने 182 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

गुलबदीन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

अफगानिस्तान की इस धमाकेदार पारी के हीरो गुलबदीन नायब रहे। लगभग दो साल बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नाइब ने 35 गेंदों में 63 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी पारी ने मैच का रुख अफगानिस्तान की ओर मोड़ दिया। चेपॉक की पिच पर, जहां उछाल के साथ-साथ धीमे गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी, नाइब ने बेखौफ अंदाज में बड़े शॉट खेले और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। नायब के अलावा रसूली और ओमरजई ने भी अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। खास तौर पर आखिरी ओवरों में अफगान बल्लेबाजों ने रन गति को और तेज किया।

कीवी गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो हेनरी, डफी, फर्ग्यूसन और नीशम ने गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 18वां ओवर रचिन रविंद्र को सौंपकर बदलाव की कोशिश की। रविंद्र ने गुलबदीन नायब का विकेट जरूर लिया, लेकिन ओवर में 14 रन लुटा दिए। इसी ओवर में ओमरजई ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाकर अफगानिस्तान को 160 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, अफगानिस्तान का यह स्कोर जीत के लिए काफी नहीं रहा। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 183 रनों का टारगेट हासिल करते हुए T20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोल लिया।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह

USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार का खुलासा, स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News





Source link

4405540cookie-checkहारकर भी अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में कर दिया कमाल
Artical

Comments are closed.

Your phone is rewiring your brain. | India News     |     कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन     |     स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका     |     रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत     |     EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026     |     Raveena Tandon Stars in New Campaign by Garnier Color Naturals Celebrating Effortless At-home Hair Color     |     Spring Break is Almost Here Dash through the "Titans" Forest on Awaji Island. "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Runs Mar 14–Dec 13, Opening Highlight     |     Bihar Gaya Elderly Man Injured In Tractor Accident On Ramshila Road Today Bihar News – Bihar News     |     Piramal Realty Wins Big at OHSSAI HSE Excellence & ESG Global Awards, Reinforcing Commitment to Safety & Sustainability     |     Chandigarh University Hosts International Conference on 'New Media Ecologies 'CommuniGate 2026'; Transforming Communication Paradigms in the Digital Age     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088