हिमाचल प्रदेश:मुस्लिम व्यापारियों से जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Himachal News Shimla Theog Muslim Vendors Being Made To Chant Jai Shri Ram
ठियोग बाजार में एक युवक की ओर से दूसरे समुदाय के व्यापारियों को जय श्रीराम बोलने के लिए बाध्य करने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक वीडियो में कारोबारियों को धमकियां भी दे रहा है। वीडियो में युवक जिन दो व्यापारियों को यह युवक जय श्रीराम कहने को बोलता है, वह उसे नजरअंदाज करने दुकान के अंदर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के विरोध में कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा कि जय श्रीराम बोलने को बाध्य करने वाला युवक राहुल शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी है। वहीं, आरोपी को ठियोग पुलिस तलब किया गया था। जिसके बाद वीडियो को डिलीट करवा दिया गया है और आरोपी युवक ने माफीनामा भी दे दिया है।
क्या कहता है भारत का कानून?
मुस्लिमों या किसी भी व्यक्ति को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। भारतीय कानून इस तरह की जबरदस्ती को असंवैधानिक और अपराध मानता है, क्योंकि यह धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन करता है।


Comments are closed.