50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Married Woman Madly In Love With Her Lover Cut Her Husband's Neck - Amar Ujala Hindi News Live Makar Sankranti 2025: Devotees Gathered For Holy Bath At Tattapani - Amar Ujala Hindi News Live नीतीश कुमार रेड्डी तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे, घुटनों के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां डीवा वाले स्वैग के साथ नई गाड़ी लेने पहुंचीं माधुरी दीक्षित, कीमत जानकर खुला रह जाएगा मुंह 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की एक झटके में कम हो गई कीमत 29% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, जानें अभी किस भाव पर हो रहा कारोबार बजट में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! न्यूनतम पेंशन बढ़कर हो सकती है 7500 रुपए, जानें अपडेट Safex Chemicals Celebrates 34 Years with Innovative Employee Engagement Campaign Pune Property Expo 2025 by CREDAI-Pune Metro Scheduled from 17th to 19th January Mukuru Launches Mobile Wallet in Zimbabwe to Bolster Financial Inclusion

हिम्मत दिखाई तो बची जान; गर्दन-कमर में लगे छर्रे; स्कूल में साथ पढ़ते थे दोनों

बहादुरगढ़: युवक की कमर पर लगे गोली के छर्रे।हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के गांव बुपानियां में दोस्त बनकर घर पहुंचे बदमाशों ने एक शख्स पर गोली चला दी। युवक ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश के हाथ में ली हुई पिस्टल को ऊपर की साइड कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि उसकी गर्दन और कमर में गोली के छर्रे जरूर लगे हैं। बादली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव बुपानियां निवासी कृष्ण याकुपुर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब करता है। सोमवार की रात वह अपने पिता कप्तान सिंह के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक उसके घर पहुंचे। खुद को नागल ठाकरान का बताने वाले तीनों शख्स में से एक शख्स रवि को कृष्ण पहले से जानता था। वह गांव में चंदा लेने आए थे।रवि ने कहा कि गांव आया था तो कृष्ण से मिलने आ गए। कृष्ण के पिता तीनों के लिए बाहर से कोल्ड-ड्रिंक लेने चले गए। इस बीच रवि पहले घर में ही टॉयलेट में गया और फिर पिस्टल कोक कर बाहर निकला। रवि ने पास में ही खड़े कृष्ण पर पिस्टल तान दी। जैसे ही उसने गोली चलाई कृष्ण ने जान बचाने के लिए पिस्टल को ऊपर की साइड कर दिया और घर से भाग गया।कृष्ण को गोली के छर्रे लगे हैं। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित कृष्ण ने बताया कि रवि स्कूल टाइम में उसके साथ पढ़ता था। उसी वक्त करीब 8 साल पहले उसकी किसी बात को लेकर रवि के साथ कहासुनी हुई थी। शायद इसी रंजिश में उसने उसे गोली मारने की कोशिश की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बादली थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर रवि व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

558810cookie-checkहिम्मत दिखाई तो बची जान; गर्दन-कमर में लगे छर्रे; स्कूल में साथ पढ़ते थे दोनों
Artical

Comments are closed.

Married Woman Madly In Love With Her Lover Cut Her Husband’s Neck – Amar Ujala Hindi News Live     |     Makar Sankranti 2025: Devotees Gathered For Holy Bath At Tattapani – Amar Ujala Hindi News Live     |     नीतीश कुमार रेड्डी तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे, घुटनों के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां     |     डीवा वाले स्वैग के साथ नई गाड़ी लेने पहुंचीं माधुरी दीक्षित, कीमत जानकर खुला रह जाएगा मुंह     |     200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra की एक झटके में कम हो गई कीमत     |     29% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, जानें अभी किस भाव पर हो रहा कारोबार     |     बजट में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! न्यूनतम पेंशन बढ़कर हो सकती है 7500 रुपए, जानें अपडेट     |     Safex Chemicals Celebrates 34 Years with Innovative Employee Engagement Campaign     |     Pune Property Expo 2025 by CREDAI-Pune Metro Scheduled from 17th to 19th January     |     Mukuru Launches Mobile Wallet in Zimbabwe to Bolster Financial Inclusion     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088